Home Course Study Material Free Series Daily Practice Contact

Maths : Mock Test Series – 70

On: May 26, 2026 3:46 AM
Share:

Welcome to

Nilamber Pitamber Academy.

1. 
कोई धन 2 वर्ष में 650 रू. हो जाता है एवं 4 वर्ष में 676 रू. हो जाता है, धन ज्ञात करें।

2. 
एक कक्षा में लड़कें और लड़कियों की संख्या का अनुपात 2 : 3 है और कक्षा में सभी छात्रों के गणित में औसत प्राप्तांक 54 है। लड़कों का औसत प्राप्तांक लड़कियों के औसत प्राप्तांक से 50% अधिक है। लड़कियों का औसत प्राप्तांक कितना है ?

3. 
A और B एक ही समय पर क्रमशः 10 किमी./घंटा और 20 किमी./घंटा की गति से एक-दूसरे की ओर चलना शुरू करते हैं और उनके बीच की दूरी 49 किमी. है। आपस में मिलने से 5 मिनट पहले, उनके बीच की दूरी, मीटर में कितनी है ?

4. 
A और B की वर्तमान आयु का अनुपात 5 : 3 है। 9 वर्ष पहले, उनकी आयु का अनुपात 23 : 12 था। अब से 15 वर्ष बाद उनकी आयु का अनुपात क्या होगा ?

5. 
मान लीजिए कि x, 25.6 और 32.4 का मध्यानुपाती है और y, 32 एवं 48 का तृतीयानुपाती है। तब 3x : 2y = ............

6. 
यदि वस्तुओं का दो-तिहाई हिस्सा 25% लाभ पर, 20% हिस्सा 20% की हानि पर और शेष हिस्सा 20% के लाभ पर बेचा जाता है, तो 3,312 रू० का लाभ होता है। वस्तुओं का लागत मूल्य क्या है ?

7. 
यदि एक लंब वृत्तीय शंकु की त्रिज्या को 10% कम किया जाता है और उसकी उॅंचाई को 40% बढाया जाता है, तब उसके आयतन में कितने प्रतिशत की वृद्धि या गिरावट होती है ?

8. 
अम्ल और पानी के 729 लीटर विलयन में अम्ल और पानी का अनुपात 7 : 2 है। ऐसा विलयन प्राप्त करने के लिए उसमें कितने लीटर पानी मिलाया जाना चाहिए, जिससे अम्ल और पानी का अनुपात 5 : 3 हो ?

9. 
सुजाता ने 1,250 रूपए में 25 वस्तुएं बेची और उसे 10% की हानि हुई। उसे 2,600 रूपए में कितनी वस्तुएं बेचनी चाहिए, ताकि वह 17% का लाभ कमा सके ?

10. 
किसी वस्तु का अंकित मूल्य उसके लागत मूल्य को 20% अधिक है। अंकित मूल्य पर x% छूट देने के बाद दूकानदार को 10% की हानि होती है। x का मान कितना है ?

11. 
किसी व्यक्ति ने 8% वार्षिक साधारण ब्याज पर एक राशि उधार ली और 8 वर्षों में, प्राप्त ब्याज 5,490 था, जो उधार की राशि से कम था। यह राशि कितनी थी ?

12. 
मान लीजिए कि x और y, 3-अंकों की ऐसी संख्याएं हैं कि उनका अंतर 729 और महत्तम समापवर्तक 81 है। ( x + y ) का मान कितना है ?

13. 
एक पंखा जिसका क्रय मूल्य 1200 रूपए है, को 1500 रूपए में बेचा जाता है। लाभ प्रतिशत क्या है ?

14. 
दो अंकों की सबसे बड़ी संख्या क्या है, जो 6 तथा 5 दोनों से पूर्णतः विभाजित हो ?

15. 
यदि 34P8, 9 से विभाजित है, तो P का मान क्या है ?

16. 
यदि विक्रय मूल्य क्रय मूल्य से 60 अधिक है तथा लाभ 15% है, तो क्रय मूल्य ( रूपए में ) क्या है ?

17. 
एक राशि चक्रवृद्धि ब्याज पर निवेश करने से 2 वर्ष में 2420 रूपए हो जाती है। यदि मूलधन 2000 रूपए है, तो ब्याज दर ( % में ) क्या है ?

18. 
यदि विक्रय मूल्य 144 रूपए है तथा लाभ 20% है, तो क्रय मूल्य ( रूपए में ) कितना है ?

19. 
यदि P का 30% = Q का 40%, तो Q, P से कितने प्रतिशत कम है ?

20. 
यदि P, Q से 30% अधिक है तथा R, Q से 30% कम है, तो R, P से कितने प्रतिशत कम है ?

21. 
एक रेलगाड़ी 36 किमी./घंटा की गति से चलते हुए एक प्लेटफार्म को 45 सेकण्ड में पार कर लेती है। यदि रेलगाड़ी की लम्बाई 200 मीटर है, तो प्लेटफार्म की लम्बाई ( मीटर में ) क्या है ?

22. 
एक वस्तु का विक्रय मूल्य 6225 रूपए है। यदि 17% की छूट दी गई है, तो अंकित मूल्य ( रूपए में ) क्या है ?

23. 
एक नल एक टंकी को 20 घंटे में भर सकता है। परंतु एक छिद्र होने की वजह से यह 60 घंटे में भरता है। यदि टंकी पूरी तरह भरी हो, तो रिसाव से उसे खाली होने में कितना समय लगेगा ?

24. 
80 के धनात्मक गुणनखंड कितने है ?

25. 
139 × 436 × 158 का इकाई अंक क्या है ?

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment