झारखंड सामान्य ज्ञान झारखंड प्रतियोगिता परीक्षा उपयोगी महत्वपूर्ण जानकारी :
प्रश्न 1. झारखंड में कांके से होकर कौन-सी रेखा गुजरती है ?
उत्तर – कर्क रेखा
प्रश्न 2. जनगणना 2011 के अनुसार झारखंड की जनसंख्या भारत के कुल जनसंख्या का कितना प्रतिशत है ?
उत्तर – 2.72 प्रतिशत
प्रश्न 3. शंख नदी का उद्गम स्थल किस जिले से है ?
उत्तर – गुमला जिले से
प्रश्न 4. झारखंड की नयी औद्योगिक नीति पहली बार कब अधिसूचित की गयी ?
उत्तर – 1 मार्च , 2001 ई.
प्रश्न 5. दामोदर नदी झारखंड के किस स्थान से निकलती है ?
उत्तर – चूल्हा पानी , टोरी ( लातेहार )
प्रश्न 6. छोटानागपुर पठार की रचना किस चट्टान से हुई है ?
उत्तर – लावा चट्टान से
प्रश्न 7. बुढ़ा घाघ जल प्रपात की ऊंचाई कितनी है
उत्तर – लगभग 450 फीट
प्रश्न 8. दामोदर नदी घाटी परियोजना की स्थापना कब की गयी थी ?
उत्तर – 1948 ई.
प्रश्न 9. धालभूम के राजा को फर्गुसन के सेना द्वारा पराजित करने के बाद किसे धालभूम का राजा बनाया गया ?
उत्तर – जगन्नाथ ढाल
प्रश्न 10. झारखंड की पूर्व से पश्चिम तक कितनी चौड़ाई है ?
उत्तर – 463 किमी.
प्रश्न 11. पतरातु थर्मल विद्युत शक्ति गृह किस देश की तकनीकी सहायता से बना है ?
उत्तर – USSR
प्रश्न 12. ‘ तिलैया डैम ‘ किस नदी पर स्थित है ?
उत्तर – बराकर नदी पर
प्रश्न 13. ” उल्गुलान ” आंदोलन कब हुआ था ?
उत्तर – 1895 ई.
प्रश्न 14. झारखंड में चावल अनुसंधान केन्द्र कहाॅं अवस्थित है ?
उत्तर – हजारीबाग में
प्रश्न 15. झारखंड में कोल विद्रोह कब हुआ था ?
उत्तर – 1830 – 31 ई.
प्रश्न 16. झारखंड के खरवार आंदोलन का नायक कौन थें ?
उत्तर – भागीरथी मांझी
प्रश्न 17. TISCO ( Tata Iron and Steel Corporation ) को कोयला की प्राप्ति कहाॅं से होती है ?
उत्तर – झरिया
प्रश्न 18. झारखंड का वह कौन-सा स्थान है, जहां देश का बड़ा विस्फोटक कारखाना है ?
उत्तर – गोमिया
प्रश्न 19. तेतुलिया स्थित गर्म जलकुंड किस जिले में स्थित है ?
उत्तर – धनबाद जिले में
प्रश्न 20. दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल का मुख्यालय कहाॅं है ?
उत्तर – हजारीबाग
प्रश्न 21. दुआरी गर्म जलकुंड किस जिले में स्थित है ?
उत्तर – चतरा जिले में
प्रश्न 22. संथाली भाषा संविधान की 8वीं अनुसूची में किस वर्ष शामिल किया गया ?
उत्तर – 2003 ई. में
प्रश्न 23. झारखंड के सफा-होर आंदोलन किस आदिवासी समुदाय से संबंधित है ?
उत्तर – संथाल समुदाय
प्रश्न 24. महुआडांड़ अभयारण्य झारखंड के किस जिले में स्थित है ?
उत्तर – लातेहार जिला
प्रश्न 25. ‘ अंजन धाम ‘ झारखंड के किस जिले में है ?
उत्तर – गुमला जिले में
प्रश्न 26. ‘ झारखंड का शिमला ‘ किस शहर को कहा जाता है ?
उत्तर – राॅंची को
प्रश्न 27. जनजातीय समाज में ‘ टोटम ‘ से क्या अभिप्राय है ?
उत्तर – गोत्र चिन्ह से
प्रश्न 28. जनजातीय परामर्शी परिषद् के अध्यक्ष कौन होते हैं ?
उत्तर – मुख्यमंत्री
प्रश्न 29. अंग्रेज द्वारा तिलका मांझी को किस वर्ष फाॅंसी दी गई थी ?
उत्तर – 1785 ई. में
प्रश्न 30. झारखंड क्षेत्र स्वायत परिषद् का गठन कब हुआ था ?
उत्तर – 1995 ई. में
सामान्य ज्ञान Mock Test Series





