
Welcome to
Nilamber Pitamber Academy
निर्देश: प्रत्येक प्रश्न के सही विकल्प को टच करते जाए और अंत में Submit बटन पर click करें, आपका Result आ जाएगा I
-------------------------
1.
दो संख्याओं का म.स. 16 है और उनका ल.स. 160 है। यदि एक संख्या 32 है, तो दूसरी संख्या होगी :
2.
किसी संख्या को 296 से भाग देने पर शेष 75 प्राप्त होता है। यदि उसी संख्या को 37 से भाग दें, तो शेषफल क्या प्राप्त होगा ?
3.
किसी वस्तु को 4% और 6% के लाभ पर बेचने पर दोनों विक्रय मूल्यों में नगद अन्तर 3 रूपये है। दोनों विक्रय मूल्यों का अनुपात क्या है ?
4.
25 वस्तुओं का क्रय मूल्य 20 वस्तुओं के विक्रय मूल्य के बराबर है। लाभ प्रतिशत है :
5.
A, B और C किसी कार्य को क्रमशः 20, 30 और 60 दिन में करते हैं। यदि B और C हर तीसरे दिन A की सहायता करते हैं, तो A कितने दिनों में कार्य समाप्त कर लेगा ?
6.
एक लड़का अपने जन्मदिन पर कुछ चाॅकलेट खरीदता है। वह उसका 1/4 भाग अपने परिवार के सदस्यों में, 2/3 भाग अपने सहपाठियों में बांट देता है और वह स्वयं 5 चाॅकलेट खाता है। लड़के ने कितने चाॅकलेट खरीदा ?
7.
99547 की सबसे निकटतम संख्या क्या है, जो 687 से ठीक-ठीक विभाजित है ?
8.
12100 के वर्गमूल का मान क्या होगा ?
9.
यदि 200 रूपये का 2 वर्ष का साधारण ब्याज 40 रूपये है, तो 400 रूपये का उसी दर पर 2 वर्ष का चक्रवृद्धि ब्याज क्या होगा ?
10.
एक साइकिल 15% लाभ पर बेची गयी थी। यदि यह 80 रू. अधिक में बेची जाती तो लाभ 25% होता। तो साइकिल का मूल्य है :
11.
राजेश 20 किमी. उत्तर की ओर चलता है। वहां से वह 8 किमी. दक्षिण की ओर चलता है। उसके बाद वह 5 किमी. पूर्व की ओर चला। अपने आरंभिक स्थल से वह कितनी दूरी और किस दिशा में है ?
12.
20 पुस्तकों का लागत मूल्य उतना ही है, जितना x कलमों का विक्रय मूल्य। यदि लाभ 25% है, तब x का मान क्या है ?
13.
एक लोहे की छड़ जिसकी ऊंचाई 10 मीटर और घनफल 200 घन मीटर है, उसका बेस क्षेत्रफल है :
14.
मध्याह्न में दो घंटियां 7 और 8 मिनट के अंतराल पर बजती है। आरंभ में यदि वे एक साथ बजना शुरू करती हों, तो पहले घंटा में दोनों कितनी बार एक साथ बजेंगी ?
15.
यदि x : y = 4 : 5 है, तो ( 3x + 9y ) : ( 8x + 2y ) है :
16.
दो ट्रेनों की गति का अनुपात 4 : 5 है। यदि दूसरी ट्रेन 5 घंटा में 600 किमी. की दूरी तय करती है, तो पहली ट्रेन की गति क्या होगी ?
17.
यदि एक उत्पाद पर छूट 15 प्रतिशत हो और अंकित मूल्य 1500 रूपये हो, तो बिक्री मूल्य क्या है ?
18.
यदि किसी संख्या और उसके व्युत्क्रम का अंतर 0 हो, तो वह संख्या है :
19.
एक कस्बे की जनसंख्या 176400 है। यदि इसकी वृद्धि दर 5% प्रतिवर्ष हो, तो 2 वर्ष पहले जनसंख्या कितनी थी ?
20.
किसी वृत के अंदर स्थित चतुर्भुज किस प्रकार का होगा ?