1.
सेबों के मूल्य में 15% की कमी होने से एक खरीदार 240 रूपए में 2 कि.ग्रा. अधिक सेब खरीद सकते हैं। सेबों का प्रति कि.ग्रा. नया मूल्य क्या है ?
2.
एक व्यक्ति एक वस्तु को 10% हानि पर बेचता है। यदि उसने इसे 10 रूपए अधिक पर बेची होती, तो उसे 10% लाभ हुआ होता। वस्तु का क्रय-मूल्य क्या है ?
3.
छः व्यक्ति खाना खाने के लिए एक होटल में गये। उनमें से पाॅंच व्यक्तियों में से प्रत्येक ने अपने खाने पर 32 रू. व्यय किए जबकि छठे व्यक्ति ने सभी छ: द्वारा किए गए व्यय के औसत से 80 रू. अधिक खर्च किए। सभी व्यक्तियों ने कुल मिलाकर कितने व्यय किए ?
4.
एक पार्टी में शामिल महिलाओं और पुरुषों में 3 : 2 का अनुपात था। जब 20 और पुरुष शामिल हो गए, तो अनुपात उल्टा हो गया। पार्टी में शामिल महिलाओं की संख्या कितनी है ?
5.
यदि किसी वृत की परिधि और उसके व्यास में 30 से.मी. का अंतर हो, तो उस वृत की त्रिज्या होगी ?
6.
एक लम्ब वृतीय शंकु की ऊंचाई में 200% की वृद्धि और उसके आधार के अर्धव्यास में 50% की कमी करने पर उस शंकु के आयतन में -
7.
A और B की वार्षिक आय 4 : 3 के अनुपात में हैं तथा उनके वार्षिक व्यय 3 : 2 के अनुपात में हैं। यदि इनमें से प्रत्येक वर्ष के अंत में 600 रू. की बचत करता हो, तो A की वार्षिक आय क्या है ?
8.
30% , 20% तथा 10% के क्रमिक बट्टों के समतुल्य एकमात्र बट्टा क्या है ?
9.
एक संख्या में 30% की वृद्धि की जाती है और फिर बढ़ी हुई संख्या में 30% की कमी की जाती है। संख्या में निबल वृद्धि या कमी है -
10.
24 प्रेक्षणों का औसत 41 है। पहले 9 प्रेक्षणों का औसत 42 है। अंतिम 16 प्रेक्षणों का औसत 39 है। 9वें प्रेक्षण का मान क्या है ?
11.
कमल एक काम को 15 दिन में पूरा कर सकता है। विमल काम करने में कमल से 50% अधिक कुशल है। उस काम को विमल द्वारा पूरा किए जाने में कितने दिन लगेंगे ?
12.
एक कैलकुलेटर का अंकित मूल्य 1600 रूपये है। इसे 28 प्रतिशत की छूट पर बेचा जाता है। यदि कैलकुलेटर का क्रय मूल्य 700 रूपये है, तो लाभ का मूल्य क्या है ?
13.
एक निश्चित राशि पर 3 वर्ष के लिए 20 प्रतिशत वार्षिक दर से साधारण ब्याज और चक्रवृद्धि ब्याज ( ब्याज का संयोजन वार्षिक रूप से किया जाता है ) के बीच का अंतर 192 रूपये है। वह राशि क्या है ?
14.
दो पाईप P तथा Q एक टंकी को क्रमशः 120 तथा 80 घंटे में भर सकते हैं। यदि दोनों पाइपों को एक साथ खोल दिया जाए, तो टंकी कितने घंटे में भर जाएगी ?
15.
15 सेमी. , 8 सेमी. तथा 17 सेमी. भुजा वाले त्रिभुज का क्षेत्रफल ( वर्ग सेमी. में ) क्या है ?
16.
एक व्यापारी 525 रूपए में एक घड़ी खरीदता है तथा इसका अंकित मूल्य इस तरह निर्धारित करता है कि 25% की छूट देने के पश्चात भी उसे 10% का लाभ प्राप्त होता है। घड़ी का अंकित मूल्य ( रूपए में ) क्या है ?
17.
एक आयताकार मेज के शीर्ष का परिमाप 42 मीटर है और इसका क्षेत्रफल 108 मीटर है। इसके विकर्ण की लंबाई कितनी है ?
18.
एक रेजिमेंट में 45% सैनिक कमांडर हैं यदि कमांडरों की संख्या 6750 है, तो रेजिमेंट में सैनिकों की कुल संख्या क्या है ?
19.
यदि एक रूपए में 8 की दर से सेब खरीदे जाएं, तो एक रूपए में कितने सेब बेचने पड़ेंगे ताकि 14.28% का लाभ हो ?
20.
किसी आयत की दो संलग्न भुजाएं 4 : 3 के अनुपात में हैं। यदि उसका क्षेत्रफल 192 वर्ग मी. है, तो उसका परिमाप ( मीटर में ) होगा ?