होम जे.एस.एस.सी. एस.एस.सी. कर्रेंट अफेयर्स प्रेक्टिस क्विज ब्लॉग प्रारंभिक परीक्षा मुख्य परीक्षा अन्य

Competitive Maths : Test Series-130

On: July 28, 2026 3:56 PM
Share:

Welcome to

Nilamber Pitamber Academy 

निर्देश: प्रत्येक प्रश्न के सही विकल्प को टच करते जाए और अंत में Submit बटन पर click करें, आपका Result आ जाएगा I

-------------------------

1. 
दुकानदार द्वारा अंकित मूल्य पर प्रदत्त कटौती को क्या कहते हैं ?

2. 
कितने शून्य के साथ समाप्त होने वाली संख्या कभी भी एक पूर्ण वर्ग नहीं है ?

3. 
ABC एक वृत में बनाया गया एक समद्विबाहु त्रिकोण है। यदि AB = AC = 25 सेमी. और BC = 14 सेमी. है तो, वृत की त्रिज्या ज्ञात कीजिए।

4. 
एक दुकानदार अंकित मूल्य पर 15% छूट देकर एक वस्तु को 680 रूपये में बेचता है। वस्तु का अंकित मूल्य क्या है ?

5. 
36000000 के वर्गमूल में कितने शून्य होंगे ?

6. 
एक कक्षा के 50 से 58 के बीच विद्यार्थी वनविहार पर जाने का निर्णय लेते हैं। वे अपने आपको 2, 3, 4 या 5 के समूहों में व्यवस्थित करने का प्रयास करते हैं, किन्तु वे पाते हैं कि हर बार कुछ विद्यार्थी छूट जाते हैं। कक्षा में कितने विद्यार्थी थें ?

7. 
1 से 50 के बीच सम-संख्याओं का योग क्या होगा ?

8. 
एक अजायबघर में हिरन और तोते हैं। यदि सिरों की गिनती की जाती है तो वे 200 होते हैं और यदि टाॅंगों की गिनती की जाती है तो वे 580 होती हैं, तो तोतों की संख्या कितनी है ?

9. 
तीन अंकों की वह बड़ी से बड़ी संख्या क्या है, जिसे 6, 9, 14, 15 से भाग देने पर हर हाल में शेष 2 बचे ?

10. 
एक वस्तु को 1300 रूपये में बेचने पर प्राप्त लाभ उसी वस्तु को 800 रूपये में बेचने पर प्राप्त हानि की चौथाई है, तो वस्तु का क्रय-मूल्य क्या है ?

11. 
द्रविड़ ने 4 मैचों की एकदिवसीय क्रिकेट श्रृंखला में 45, 43, 62 और 74 रन बनाए। इस श्रृंखला में उसका औसत स्कोर क्या है ?

12. 
एक रेलगाड़ी एक खम्भे को 15 सेकण्ड तथा एक 100 मीटर लम्बाई वाले प्लेटफॉर्म को 25 सेकण्ड में पार करती है। रेलगाड़ी की लम्बाई होगी -

13. 
20 लड़कियों के एक ग्रुप की औसत आयु 15 वर्ष है तथा 25 लड़कों के एक दूसरे ग्रुप की औसत आयु 24 वर्ष है। दोनों ग्रुपों को मिलाने से बने ग्रुप की औसत आयु कितनी होगी ?

14. 
एक आदमी ने कोई वस्तु 20% की हानि पर बेची। यदि वह उसे 50 रूपए अधिक पर बेचता, तो उसे 5% का लाभ होता। वस्तु का क्रय-मूल्य क्या था ?

15. 
एक टंकी को पानी से भरने के लिए दो पम्प हैं। पहला पम्प खाली टंकी को 8 घंटे में भर सकता है और दूसरा पम्प 10 घंटे में। यदि दोनों पम्पों को एक साथ खोल कर 4 घंटे तक चलाया जाए, तो टंकी का कितना भाग पानी से भर जाएगा ?

16. 
एक ठेकेदार ने एक काम को 92 दिनों में पूरा करने का ठेका लिया और 110 आदमी नियुक्त किया। 48 दिन के बाद उसने देखा कि 3/5 काम हो चुका है। वह कितने आदमियों को हटा सकता है कि काम समय से पूरा हो जाए ?

17. 
W तथा T एक कार्य को मिलकर 140 दिनों में पूरा करते हैं। W अकेला कार्य को 160 दिनों में पूरा करता है। T अकेला उस कार्य को कितने दिनों में पूरा कर सकता है ?

18. 
एक आयत की लम्बाई तथा चौड़ाई का अनुपात 7 : 4 है। यदि आयत का परिमाण 220 सेमी. है, तो आयत की चौड़ाई ( सेमी. में ) क्या है ?

19. 
एक दुकानदार किसी वस्तु को बेचते समय 20% तथा 10% की दो क्रमिक छूट देता है। यदि वह वस्तु के 432 रूपए प्राप्त करता है, तो वस्तु का अंकित मूल्य क्या है ?

20. 
यदि a का 4.8% = b का 1.05% हो, तो a : b क्या है ?

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment