
Welcome to
Nilamber Pitamber Academy
निर्देश: प्रत्येक प्रश्न के सही विकल्प को टच करते जाए और अंत में Submit बटन पर click करें, आपका Result आ जाएगा I
-------------------------
1.
यदि किसी त्रिभुज के कोणों का अनुपात 2 : 3 : 4 है, तो सबसे बड़े तथा सबसे छोटे कोणों का अन्तर क्या होगा ?
2.
एक महाजन ने 500 रूपये 2 वर्षों के लिए तथा 300 रूपये 5 वर्षों के लिए साधारण ब्याज पर उधार दिये। यदि ब्याज की दर समान हो तथा कुल ब्याज 125 रूपये प्राप्त हुए, तो वार्षिक ब्याज की दर क्या है ?
3.
किसी वस्तु को 900 रूपये में बेचने पर हुआ लाभ, इसी वस्तु को 450 रूपये में बेचने से हुई हानि का दुगुना है। इस वस्तु पर 25% लाभ कमाने के लिए इसका विक्रय मूल्य क्या होगा ?
4.
A, B , C के वेतनों का अनुपात 1 : 2 : 3 है। B तथा C के कुल वेतन 6000 रूपये हैं, तो C का वेतन A के वेतन से कितने प्रतिशत अधिक है ?
5.
3 : 8 को प्रतिशत में व्यक्त करने पर मान होगा क्या होगा ?
6.
5 वर्ष पूर्व दिलीप की आयु विनय की आयु की एक-तिहाई थी तथा अब दिलीप की आयु 17 वर्ष है, तो विनय की वर्तमान आयु क्या है ?
7.
एक क्रिकेट खिलाड़ी की 10 मैचों में औसत रन-संख्या 45 थी। यदि पहले 6 मैचों की औसत रन-संख्या 40 हो, तो शेष 4 मैचों की औसत रन-संख्या क्या है ?
8.
पाॅंच अंकों की वह छोटी से छोटी संख्या क्या है जिसे 52, 56, 78 एवं 91 से भाग देने पर शेष कुछ न बचे ?
9.
एक रेलगाड़ी A से B तक 50 किमी./घंटा की चाल से जाती है तथा 70 किमी./घंटा की चाल से B से A तक वापस आती है, तो रेलगाड़ी की औसत चाल क्या होगी ?
10.
400 आदमियों के लिए 40 दिनों तक का भोजन मौजूद है। यदि 25 दिनों बाद 100 आदमी और आ जायें, तो शेष भोजन कितने दिनों तक चलेगा ?
11.
अंकित कीमत, लागत कीमत से 20% अधिक है। अंकित कीमत पर 20% छूट दी जाती है। इस प्रकार की बिक्री से क्या परिणाम होगा ?
12.
21 सेमी. त्रिज्या वाले एक वृत में एक चाप केन्द्र पर 72° का कोण बनाती है। चाप की लंबाई क्या है ?
13.
एक कारखाना में 36 कर्मचारियों के औसत वेतन 1900 रूपये हैं। यदि मैनेजर का वेतन जोड़ दिया जाय तो औसत में 100 रूपये की वृद्धि हो जाती है। मैनेजर का वेतन क्या है ?
14.
एक टैंक, जिसकी क्षमता 1000 लीटर की है, उसकी चौड़ाई और लम्बाई प्रत्येक 1 मीटर है, तो इस टैंक की ऊंचाई क्या होगी ?
15.
एक वर्ग का विकर्ण 24 सेमी. है, तो उसका क्षेत्रफल निम्नलिखित में से क्या होगा ?
16.
दो रेलगाड़ियां एक ही दिशा में क्रमशः 65 किमी./घंटा तथा 45 किमी./ घंटा की चाल से जा रही है। तेज गति वाली रेलगाड़ी धीमी गति वाली रेलगाड़ी में बैठे व्यक्ति को 18 सेकण्ड में पार कर जाती है, तो तेज गति वाली गाड़ी की लम्बाई क्या है ?
17.
तीन अंकों की वह बड़ी से बड़ी संख्या कौन-सी होगी, जिसे 6, 9 तथा 12 से भाग देने पर प्रत्येक दशा में 3 शेष बचे ?
18.
एक सम संख्या तथा इसके वर्गों का योग 210 है, तो वह सम-संख्या क्या होगी ?
19.
एक रेलगाड़ी एक खम्भे को 15 सेकण्ड में पार करती है, जबकि 100 मीटर लम्बे प्लेटफार्म को 25 सेकण्ड में पार करती है, तो रेलगाड़ी की लम्बाई क्या होगी ?
20.
एक उम्मीदवार को कुल 45% मत प्राप्त हुए। यदि उसके क्षेत्र में कुल 21400 मतदाता थें, तो वह कितने प्रतिशत मतों से पराजित हुआ ?