
Welcome to
Nilamber Pitamber Academy
निर्देश: प्रत्येक प्रश्न के सही विकल्प को टच करते जाए और अंत में Submit बटन पर click करें, आपका Result आ जाएगा I
-------------------------
1.
किसी संख्या में 8 से भाग देने पर शेष 6, 10 से भाग देने पर 8, 12 से भाग देने पर शेष 10, 24 से भाग देने पर शेष 22 तथा 36 से भाग देने पर 34 बचता है, तो संख्या क्या है ?
2.
कुमार और दुपक ने मिलकर एक व्यापार प्रारंभ किया, कुमार ने 5000 रू. 5 महीने के लिए तथा दीपक ने 6000 रू. 6 महीने के लिए निवेश किए, एक वर्ष के अन्त में 610 रू. लाभ में से दीपक को कितना मिलेगा ?
3.
एक व्यक्ति मोटर गाड़ी अमुक गति पर चलाता है, यदि अपनी गति 3 किमी./घण्टा बढ़ाए तो वह गंतव्य स्थान पर पहुंचने के लिए 40 मिनट कम लेता है। यदि अपनी गति 2 किमी./घण्टा घटाए तो गंतव्य स्थान पर पहुंचने के लिए अतिरिक्त 40 मिनट लेता है, उसके द्वारा तय की गई दूरी है -
4.
कुत्तों तथा कौओं के झुण्ड में पैरों की संख्या सिरों की संख्या के दोगुने से 20 ज्यादा है, तो कुत्तों की संख्या होगी -
5.
एक लंबवृत्तीय शंकु का आयतन, जिसके आधार की त्रिज्या उसकी उॅंचाई की एक-तिहाई हैं, एक गोला के आयतन बराबर है। शंकु की त्रिज्या और गोला की त्रिज्या का अनुपात कितना है ?
6.
9.5 % वार्षिक साधारण ब्याज पर कोई राशि 6 वर्ष में रू. 942 हो जाती है। आरंभ में किया गया निवेश कितना था ?
7.
एक कक्षा के 60 विद्यार्थियों में से, 29 ने गणित और 32 ने जीव-विज्ञान विषय का चयन किया तथा 8 विद्यार्थियों ने इन दोनों विषयों में से किसी का भी चयन नहीं किया। कितने विद्यार्थियों ने गणित और जीवविज्ञान दोनों विषयों का चयन किया ?
8.
पानी के एक टैंक को तीन पाइपों X, Y और Z के माध्यम से 5 घंटे में भरा जाता है। पाइप Z पाइप Y से तीन गुना तेज है और पाइप Y पाइप X से दोगुना तेज है। पानी के टैंक को पाइप X अकेले भरने में कितना समय लेगा ?
9.
प्रत्येक माह, कृतिका अपनी आय का 30% घर के किराए पर और शेष का 60% घरेलू व्यय पर खर्च करती है। यदि वह प्रत्येक माह रू. 6300 की बचत करती है, तो उसकी कुल मासिक आय कितनी है ?
10.
5 लड़के और 4 लड़कियां एक ही पंक्ति में बैठे हैं इसकी कितनी संभावना है कि सभी चार लड़कियां साथ-साथ बैठी हैं ?
11.
255,253,256,259,261,269 और 231 संख्याओं की माध्यिका ज्ञात कीजिए।
12.
दो संख्याओं का HCF 12 है और उसका LCM 72 है। यदि एक संख्या 36 है, तो दूसरी संख्या ......... है ।
13.
एक बगीचे में आम और नीम के 361 पौधे लगाये जाते हैं। यदि आम और नीम के पौधें का अनुपात 8 : 11 है, तो बगीचे में नीम के कितने पौधें लगाये गये हैं ?
14.
किसी धनराशि को 4 वर्ष के लिए 7.5% वार्षिक दर से साधारण ब्याज पर निवेश किया गया था। यदि निवेश 5 वर्ष के लिए होता तो ब्याज रू. 375 अधिक होता। आरंभ में निवेश की गई राशि कितनी थी ?
15.
एक त्रिभुज का आधार त्रिभुज के बराबर क्षेत्रफल वाले समानांतर चतुर्भुज के आधार का पांचवां हिस्सा है। समानांतर चतुर्भुज से त्रिभुज की ऊंचाई का अनुपात होगा ?
16.
रू. 6050 की धनराशि साधारण ब्याज पर 13% की वार्षिक दर से 4 वर्षों के लिए निवेश की गयी। ब्याज सहित प्राप्त होने वाली कुल राशि ज्ञात कीजिए।
17.
एक किताब का अंकित मूल्य रू. 6,500 है। एक पुस्तक विक्रेता उसपर 10% की छूट देता है। उसके बाद भी उसे 20% का लाभ होता है, तो किताब का क्रय मूल्य ज्ञात करें।
18.
रमेश एक पंखा उसकी अंकित कीमत से 25% बट्टे पर खरीदता है। वह उसे 660 रू. में बेचकर 10% का मुनाफा कमाता है, तो पंखे की अंकित कीमत थी-
19.
कोई मूलधन किसी निश्चित साधारण ब्याज की दर से 10 वर्षों में दोगुना हो जाता है, कितने वर्षों में वह मूलधन तीन गुना हो जाएगा ?
20.
13,14,15,15,13,16,17,13,15,15,16 का बहुलक तथा माध्यिका ज्ञात कीजिए।