झारखंड में मिले हैं 3.5 अरब वर्ष पुराने जीवन के संकेत? पूर्वी सिंहभूम में वैज्ञानिकों की खोज ने दुनिया का ध्यान खींचा है।

यह महत्वपूर्ण खोज झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले में हुई है। स्थान है—पोटका प्रखंड के भीतर दाढ़ी गांव के पास। 

वैज्ञानिकों के अनुसार इन चट्टानों की उम्र लगभग 3.497 अरब वर्ष है। यानी करीब 350 करोड़ साल पुरानी! 

यहां चर्ट (Chert) नाम की सिलिका-समृद्ध चट्टान मिली है। इसकी कुछ परतों में प्राचीन सूक्ष्मजीवों की गतिविधियों से जुड़े संभावित संकेत मिले हैं। 

वैज्ञानिकों के अनुसार सूक्ष्मजीवों ने कभी यहां Microbial Mat यानी सूक्ष्मजीवों की एक परत बनाई थी।