झारखण्ड राज्य का गठन 15 नवंबर, 2000 ई. किया गया तब झारखंड भारत का 28वां राज्य बना। बिहार के 18 जिलों को ( दक्षिणी बिहार ) काटकर झारखंड राज्य का गठन किया गया। एक वर्ष बाद यानी 2001 ई. में 4 नये जिला बने, इसके बाद 2007 ई. में 2 और जिलों का गठन किया गया। वर्तमान में झारखंड में 24 जिलें हैं।
झारखण्ड के 5 पड़ोसी राज्य हैं जिनसे झारखंड की सीमा स्पर्श करती है – उत्तर में बिहार, पूर्व में पश्चिम बंगाल, दक्षिण में उड़ीसा, पश्चिम में छत्तीसगढ़, उत्तर-पश्चिम में उत्तर प्रदेश है।
झारखण्ड के कौन-कौन से जिला किन राज्यों को स्पर्श करती हैं ?
• उत्तर में – बिहार से लगने वाला 10 जिला ( पश्चिम से पूरब की ओर ) – गढ़वा, पलामू, चतरा, हजारीबाग, कोडरमा, गिरीडीह, देवघर, दुमका, गोड्डा एवं साहेबगंज।
• पूर्व में – पश्चिम बंगाल से लगने वाला 10 जिला ( उत्तर से दक्षिण की ओर ) – साहेबगंज, पाकुड़, दुमका, जामताड़ा, धनबाद, बोकारो, रामगढ़, राॅंची, सरायकेला-खरसावां एवं पुर्वी सिंहभूम।
• दक्षिण में – उड़ीसा से लगने वाला 4 जिला ( पूरब से पश्चिम की ओर ) – पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, पश्चिमी सिंहभूम एवं सिमडेगा।
• पश्चिम में – छत्तीसगढ़ से लगने वाला 4 जिला ( दक्षिण से उत्तर की ओर ) – सिमडेगा, गुमला, लातेहार एवं गढ़वा।
• उत्तर-पश्चिम में – उत्तर प्रदेश से लगने वाला एकमात्र जिला – गढ़वा जिला है।










