Home Course Study Material Free Series Daily Practice Contact

सुनामी (Tsunami) क्यों आता है? Tsunami आने का कारण।

On: September 27, 2026 9:33 AM
Share:

सुनामी (Tsunami) आने का कारण क्या है?

सुनामी केवल एक सागरीय तरंग ही नहीं होती है बल्कि यह सागरीय तरंगों की एक सतत् श्रृंखला होती है, जो महासागरीय नितल अथवा उसके नीचे भूगर्भिक संचलनों ( भूकम्प, भूस्खलन, ज्वालामुखी उद्गगार जैसी घटनाओं ) के कारण पैदा होती है। सुनामी में जल की गति सम्पूर्ण गहराई तक होती है। जैसे ही जल तरंगें आगे बढ़ते हुए स्थल की ओर पहुंचती हैं, तो इनकी ऊंचाई में असामान्य वृद्धि होती है और ये सुनामी जैसी आपदा का रूप ले लेती है।

भूकम्प, भूस्खलन, ज्वालामुखी उद्गगार जैसी घटनाओं का कारण प्लेट-विवर्तनिकी (Plate Tectonics ) की प्रक्रिया है। प्लेट-विवर्तनिकी सिद्धांत के अनुसार, पृथ्वी की सतह 15 गतिशील प्लेटों से निर्मित है। जब इन गतिशील प्लेटों के बीच परस्पर घर्षण होता है, तो भूकम्पीय घटनाएं, ज्वालामुखी विस्फोट जैसी घटनाएं उत्पन्न होती हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment