Nilamber Pitamber Academy

Jharkhand GK ( One Liners ) Jharkhand Samanya Gayan

1.भूमिज विद्रोह में कहाॅं के राजा ने अंग्रेजों की सहायता की थी ?

उत्तर – खरसावां

2. भूमिज विद्रोह के परिणामस्वरूप किस नए जिले का गठन हुआ था ?

उत्तर – मानभूम

3. झारखंड के किस क्षेत्र को ‘ दामिन-ए-कोह ‘ कहा जाता है ?

उत्तर – संथाल परगना

4. सिद्धू-कान्हू के नेतृत्व में कौन-सा विद्रोह प्रारंभ हुआ था ?

उत्तर – संथाल विद्रोह

5. संथाल विद्रोह के नेतृत्वकर्ता सिद्धू एवं कान्हू को कहाॅं फांसी दी गई थी ?

उत्तर – बरहेट

6. कोल विद्रोह किसके विरुद्ध प्रारंभ हुआ था ?

उत्तर – दीकू एवं जमींदार

7. झारखंड में ईस्ट इंडिया कम्पनी का पदार्पण किस सन् में हुआ था ?

उत्तर – 1767 ई.

8. अंग्रेज अधिकारी फोरबिस एवं पोड़हाट के राजा के मध्य संधि कब हुई थी ?

उत्तर – 1773 ई.

9. झारखंड राज्य गंगा नदी संरक्षण प्राधिकरण का मुख्यालय कहाॅं है ?

उत्तर – राॅंची

10. राज्य में सिंचाई हेतु कितने प्रतिशत भूमिगत जल का उपयोग सिंचाई में होता है ?

उत्तर – 20 प्रतिशत

11. झारखंड में औसत वार्षिक वर्षा कितना मिमी. होती है ?

उत्तर – 1150 मिमी.

12. ‘ टाना भगत लैंड रेस्टोरेशन ऐक्ट ‘ किस वर्ष बनाया गया था ?

उत्तर – 1947 ई.

13. किस वर्ष एक अलग झारखंड राज्य की माॅंग के लिए ज्ञापन साइमन कमीशन को प्रस्तुत किया गया था ?

उत्तर – 1928 ई.

14. झारखंड का पहला विधि महाविद्यालय कौन है ?

उत्तर – छोटानागपुर लाॅ काॅलेज

15. झारखंड में, अंग्रजों का प्रवेश सर्वप्रथम किस क्षेत्र में हुआ था ?

उत्तर – सिंहभूम

16. झारखंड राज्य का गठन कितने जिलों के साथ किया गया था ?

उत्तर – 18 जिलें

17. झारखंड का सबसे गरम स्थल कौन-सा है ?

उत्तर – जमशेदपुर

18. सम्राट अशोक के 13वें शिलालेख में झारखंड क्षेत्र की चर्चा किस नाम से किया गया है ?

उत्तर – अटावी

19. कोहबर और सोहराई पेंटिंग किस क्षेत्र की पारंपरिक पेंटिंग्स हैं ?

उत्तर – गिरिडीह

20. जयपाल सिंह की मृत्यु कब हुई थी ?

उत्तर – 23 मार्च, 1970 को

21. रानी सर्वेश्वरी की मृत्यु कब हुई थी ?

उत्तर – 6 मई, 1807 ई.

22. नीलांबर – पीतांबर का संबंध किस गाॅंव से था ?

उत्तर – चेमो-सनया

23. 1930-31 ई. में हरिबाबा आंदोलन कहाॅं प्रारंभ हुआ था ?

उत्तर – सिंहभूम

24. जतरा भगत ने टाना भगत आंदोलन कब प्रारंभ किया था ?

उत्तर – अप्रैल, 1914 में

25. जयपाल सिंह का संबंध किस जनजाति से था ?

उत्तर – मुंडा