Nilamber Pitamber Academy

Harappan/ Sindhu Ghati Sabhyata- Important Questions-Answers:-

हड़प्पा सभ्यता/ सिंधु घाटी सभ्यता ( 2500 B.C.-1750 B.C. ) से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तरी ( Previous year Questions ):

प्रश्न 1. हड़प्पा सभ्यता का सर्वाधिक मान्यता वाला काल कब से कब तक का माना जाता है ?

उत्तर – 2500 ई.पू.- 1750 ई.पू.

प्रश्न 2. सिंधु घाटी सभ्यता किन सभ्यताओं के समकालीन माना जाता है ?

उत्तर – मिस्श्र, मेसोपोटामिया एवं चीन की सभ्यता

प्रश्न 3. सिंधु घाटी की सभ्यता का विस्तार कहाॅं तक था ?

उत्तर – पंजाब, राजस्थान, गुजरात, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, सिंध और बलूचिस्तान

प्रश्न 4. सिंधु घाटी की सभ्यता में कहाॅं से घोड़े के अवशेष मिले हैं ?

उत्तर – सुरकोटदा

प्रश्न 5. सिंधु घाटी सभ्यता के स्थल कालीबंगन किस प्रदेश में स्थित है ?

उत्तर – राजस्थान

प्रश्न 6. हड़प्पा सभ्यता किस युग की सभ्यता थी ?

उत्तर – कांस्य युग की

प्रश्न 7. हड़प्पा सभ्यता काल में मुहरों के निर्माण में मुख्य रूप से किस पदार्थ का उपयोग किया जाता था ?

उत्तर – सेलखड़ी

प्रश्न 8. सिंधु घाटी सभ्यता के लोगों का व्यवसाय मुख्य रूप से क्या था ?

उत्तर – व्यापार

प्रश्न 9. हड़प्पा सभ्यता के लोग किस वस्तु के उत्पादन में सर्वप्रथम थें ?

उत्तर – कपास

प्रश्न 10. सिंधु सभ्यता के घर किससे बनाए जाते थें ?

उत्तर – ईंटों से

प्रश्न 11. हड़प्पा सभ्यता का खोज सर्वप्रथम किस विद्वान ने किया था ?

उत्तर – दयाराम साहनी ने

प्रश्न 12. सिंधु घाटी सभ्यता का प्रसिद्ध बंदरगाह कौन था ?

उत्तर – लोथल

प्रश्न 13. पैमानों का खोज यह सिद्ध कर दिया कि सिंधु घाटी के लोग माप-तोल से परिचित थें। यह खोज किस स्थान पर हुई थी ?

उत्तर – लोथल

प्रश्न 14. हड़प्पा कालीन समाज किन-किन वर्गों में बटा हुआ था ?

उत्तर – विद्वान, योद्धा, व्यापारी और श्रमिक प्रश्न 15. सिंधु सभ्यता का सर्वाधिक उपयुक्त नाम क्या है ?

उत्तर – हड़प्पा सभ्यता

प्रश्न 16. हड़प्पा सभ्यता की खोज दयाराम साहनी के द्वारा किस वर्ष हुई थी ?

उत्तर – 1921 ई. में

प्रश्न 17. हड़प्पा के लोगों की सामाजिक पद्धति कैसी थी ?

उत्तर – उचित समतावादी

प्रश्न 18. ‘सिंध का बाग ‘ हड़प्पा सभ्यता के किस पुरास्थल को कहा गया है ?

उत्तर – मोहनजोदड़ो

प्रश्न 19. हड़प्पा सभ्यता के सम्पूर्ण क्षेत्र का आकार कैसा था ?

उत्तर – त्रिभुजाकार

प्रश्न 20. हड़प्पा सभ्यता में हल से जोते गये खेत का साक्ष्य कहाॅं से मिला था ?

उत्तर – कालीबंगा

प्रश्न 21. सैंधव सभ्यता की ईंटों का अलंकरण किस स्थान से प्राप्त हुआ था ?

उत्तर – कालीबंगा से

प्रश्न 22. मोहनजोदड़ो किस प्रांत में स्थित है ?

उत्तर – सिंध

प्रश्न 23. सिंधु सभ्यता के वृहत् स्नानागार किस स्थान में पाया गया ?

उत्तर – मोहनजोदड़ो में

प्रश्न 24. सिंधु सभ्यता की मुद्रा में किस देवता के समतुल्य चित्रांकन मिलता है ?

उत्तर – आद्य शिव

प्रश्न 25. मोहनजोदड़ो का स्थानीय अर्थ क्या है ?

उत्तर – मृतकों का टीला

प्रश्न 26. भारत में खोजा गया सबसे पहला एवं पुराना शहर कौन-सा था ?

उत्तर – हड़प्पा

प्रश्न 27. भारत में चाॅंदी की उपलब्धता के प्राचीनतम साक्ष्य किस संस्कृति में मिलता है ?

उत्तर – हड़प्पा संस्कृति में

प्रश्न 28. हड़प्पा कालीन स्थल रोपड़/पंजाब किस नदी के किनारे स्थित था ?

उत्तर – सतलज नदी

प्रश्न 29. सिंधु घाटी सभ्यता को खोजने में किन दो व्यक्तियों का नाम जुड़ा है ?

उत्तर – दयाराम साहनी एवं राखालदास बनर्जी

प्रश्न 30. चन्हुदड़ो के खुदाई का निर्देशन किसने किया था ?

उत्तर – जे.एच. मैके ने

प्रश्न 31. किस हड़प्पा कालीन स्थल से ‘नृत्य मुद्रा वाली स्त्री की कांस्य मूर्ति ‘ प्राप्त हुई है ?

उत्तर – मोहनजोदड़ो से

प्रश्न 32. हड़प्पावासी किस धातु से परिचित नहीं थें ?

उत्तर – लोहा

प्रश्न 33. हड़प्पा के काल का ताॅंबे का रथ किस स्थान से प्राप्त हुआ है ?

उत्तर – दैमाबाद

प्रश्न 34. स्वतंत्रता उपरांत भारत में सबसे अधिक संख्या में हड़प्पायुगीन स्थलों की खोज किस प्रांत में हुई है ?

उत्तर – गुजरात

प्रश्न 35. हड़प्पा के मिट्टी के बर्तनों पर सामान्यतः किस रंग का उपयोग किया जाता था ?

उत्तर – लाल