Nilamber Pitamber Academy

CRPF कांस्टेबल भर्ती 2026: 9096 पदों पर बंपर वैकेंसी, ऐसे करें आवेदन

Central Reserve Police Force (CRPF) ने वर्ष 2026 के लिए कांस्टेबल (Technical & Tradesmen, Pioneer) के 9096 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। यह उन युवाओं के लिए शानदार मौका है जो सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं।

भर्ती का पूरा विवरण

  • कुल पद: 9096
  • पद का नाम: कांस्टेबल (Technical & Tradesmen, Pioneer)
  • भर्ती संगठन: CRPF
  • नौकरी स्थान: पूरे भारत में

राज्यवार पद

  • उत्तर प्रदेश: 1215 पद
  • बिहार: 694 पद
    (अन्य राज्यों में भी भर्ती जारी है)

वेतन (Salary)

  • ₹21,700 से ₹69,100 प्रति माह (7th Pay Commission के अनुसार)

शैक्षणिक योग्यता

  • उम्मीदवार 10वीं पास होना चाहिए
  • संबंधित ट्रेड में कार्यकुशलता जरूरी
  • ड्राइवर पद के लिए:
    • Heavy Vehicle Driving License अनिवार्य
    • ड्राइविंग टेस्ट देना होगा

आयु सीमा

  • ड्राइवर ट्रेड: 21 से 27 वर्ष
  • अन्य पद: 18 से 23 वर्ष
  • आयु की गणना: 01 जनवरी 2026 के आधार पर

आवेदन शुल्क

  • सामान्य/OBC: ₹100
  • SC/ST: कोई शुल्क नहीं
  • भुगतान: ऑनलाइन

चयन प्रक्रिया

चयन कई चरणों में होगा:

  1. कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT)
  2. शारीरिक मानक परीक्षण (PST)
  3. शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET)
  4. ट्रेड टेस्ट
  5. दस्तावेज सत्यापन
  6. मेडिकल परीक्षा

महत्वपूर्ण तिथि

  • आवेदन शुरू होने की तिथि: 20 अप्रैल 2026
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 19 मई 2026

आवेदन कैसे करें?

  • सबसे पहले CRPF Official Website (https://crpf.gov.in/) पर जाएं
  • Recruitment सेक्शन में जाएं
  • “Constable Recruitment 2026” नोटिफिकेशन खोलें
  • अपनी योग्यता चेक करें
  • Apply Online पर क्लिक करें
  • फॉर्म भरें और फीस जमा करें

जरूरी बातें

  • आवेदन करने के लिए स्थायी निवास प्रमाण पत्र जरूरी
  • शुरुआत में नौकरी अस्थायी होगी, बाद में स्थायी हो सकती है
  • पदों की संख्या घट-बढ़ सकती है