Nilamber Pitamber Academy

GK – General Knowledge

GK / सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता परीक्षा उपयोगी:

प्रश्न 1. ग्रहों को अपनी कक्षा में बाॅंधे रखने वाले बल को क्या कहते है ?

उत्तर – गुरूत्वाकर्षण बल

प्रश्न 2. पीने के पानी में क्लोरीन क्यों मिलाई जाती है ?

उत्तर – क्लोरीन युक्त पानी रोग के कीटाणुओं से मुक्त होता है।

प्रश्न 3. दूध के दाॅंत किस आयु तक गिर जाते हैं ?

उत्तर – 16 वर्ष तक

प्रश्न 4. दूध से दही जमने में कौन-से जीवाणु सहायक होते हैं ?

उत्तर – लैक्टोबैसिलस

प्रश्न 5. अन्तरिक्ष में सबसे पहले कोई यान भेजने वाला देश कौन है ?

उत्तर – यूं.एस.एस.आर.

प्रश्न 6. द्वितीय विश्व युद्ध के समय ब्रिटेन का प्रधानमंत्री कौन था ?

उत्तर – विन्स्टन चर्चिल

प्रश्न 7. मुगल काल की राजकीय भाषा क्या थी ?

उत्तर – फारसी

प्रश्न 8. अद्वैतवाद सिद्धांत के प्रतिपादक कौन है ?

उत्तर – शंकराचार्य

प्रश्न 9. असहयोग आंदोलन के समय झारखंड का कौन-सा क्षेत्र इनका केन्द्र था ?

उत्तर – राॅंची

प्रश्न 10. जमशेदपुर औद्योगिक नगर किन दो नदियों के संगम पर स्थित है ?

उत्तर – स्वर्णरेखा और खरकाई

प्रश्न 11. झारखंड में छिन्नमस्तिका मंदिर किस नदी के किनारे अवस्थित है ?

उत्तर – दामोदर – भैरवी ( भेड़ा )

प्रश्न 12. सूर्य में सतत् ऊर्जा किसके कारण मुक्त होती है ?

उत्तर – नाभिकीय संलयन के कारण

प्रश्न 13. भारत का एकमात्र शीत मरूस्थल कौन-सा है ?

उत्तर – लद्दाख

प्रश्न 14. भारत में चन्दन की लकड़ी के लिए प्रसिद्ध राज्य कौन है ?

उत्तर – कर्नाटक

प्रश्न 15. पालक के पत्तों में कौन-सा तत्व सर्वाधिक मात्रा में पाया जाता है ?

उत्तर – आयरन