झारखंड सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता परीक्षा उपयोगी महत्वपूर्ण तथ्य :
• पारसनाथ पहाड़ गिरिडीह जिले में स्थित है और यह झारखंड की सबसे ऊॅंची चोटी है।
• पलामू जिले का प्रशासनिक मुख्यालय डाल्टनगंज में स्थित है।
• CNT एक्ट के अध्याय 2 में काश्तकार समाज पर चर्चा की गई है।
• ’ओलचिकी ‘ लिपि का आविष्कार रघुनाथ मुर्मू द्वारा किया गया था।
• खूॅंटी जिला 2007 में राॅंची जिला से अलग किया गया।
• झारखंड में न्यायाधिशों की संख्या 22 है।
• मयूराक्षी नदी पर बने मसानजोर बाॅंध का अन्य नाम कनाडा बाॅंध भी है।
• अंसुता लकड़ा एक हाॅकी की खिलाड़ी हैं।
• सेंदरा पर्व उराॅंव जनजाति की सांस्कृतिक धरोहर है।
• सरायकेला नगर खरकई नदी के किनारे पर स्थित है।
• झारखंड मंत्रिमंडल में मंत्रालयों की संख्या 31 है।
• गांव का पुजारी, जो सरहुल के दौरान उपवास करता है, पाहन कहलाता है।
• सरहुल पूजा के दौरान, ग्रामीण सरना स्थल को घेरते हैं।
• ‘मुख्यमंत्री लाडली लक्ष्मी योजना ‘ की शुरुआत 2011 ई. में की गई थी।
• कोनार विद्युत गृह ( पाॅवर स्टेशन ) झारखंड के हजारीबाग जिले में स्थित है।
• प्रसिद्ध छिन्नमस्तिका देवी मंदिर रामगढ़ जिले में स्थित है।
• कृषि विभाग के अनुसार झारखंड 3 कृषि-जलवायु उपक्षेत्र में विभाजित है।
• राॅंची में जन्मी महिला खिलाड़ी दीपिका कुमारी तीरंदाजी से संबंधित है।
• 2011 की जनगणना के अनुसार झारखंड राज्य की साक्षरता दर 66.41% है।
• झारखंड में जनसंख्या घनत्व 414 व्यक्ति/वर्ग किलोमीटर है।
• बाॅक्साइट के आरक्षित भंडार की दृष्टि से झारखंड राज्य का भारतवर्ष में 7वाॅं स्थान है।
• झारखंड में सबसे अधिक पशुधन रांची जिले में पाया जाता है।
• झारखंड के हजारीबाग जिले में सूर्यकुण्ड से बुद्ध की प्रस्तर मूर्ति मिली है।
• पारसनाथ अभयारण्य की स्थापना वर्ष 1981 ई. की गई थी।
• मोतीझरा जलप्रपात अजय नदी पर स्थित है।
• झारखंड में अरहर का सर्वाधिक उत्पादन पलामू एवं गढ़वा जिले में होता है।
• ‘ करमा ‘ लोकनृत्य झारखंड राज्य से संबंधित है।
• उत्तर से दक्षिण, झारखंड राज्य की लम्बाई 380 किलोमीटर है।
• भाई-बहन के पवित्र प्रेम से संबंधित लोक नाट्य ‘सामा-चकेवा’ है।
• झारखंड में ‘ नमक सत्याग्रह ‘ 13 अप्रैल, 1930 को श्रीगणेश किया गया था।
• जमशेदपुर में नमक सत्याग्रह का नेतृत्व ननी गोपाल मुखर्जी ने किया था।
• ‘ परमवीर अल्बर्ट एक्का स्टेडियम ‘ झारखंड के गुमला जिले में स्थित है।
• झारखंड में हाॅकी अकादमी राॅंची में स्थापित है।
• बिंझिया जनजाति में वधू-मूल्य को ‘डाली कटारी ‘ कहा जाता है।
• बिरहोर जनजाति की बस्ती को ‘ टण्डा ‘ कहा जाता है।