मुख्यमंत्री पद संबंधी महत्वपूर्ण संवैधानिक जानकारी :
• किसी भी राज्य के मुख्यमंत्री की नियुक्ति संबंधित राज्य के राज्यपाल द्वारा की जाती है।
• मुख्यमंत्री की नियुक्ति संविधान के अनुच्छेद – 164 के तहत की जाती है।
• सामान्यतः राज्यों के मुख्यमंत्री विधान सभा में बहुमत दल का नेता होता है।
• किसी राज्य का वास्तविक अध्यक्ष उस राज्य के मुख्यमंत्री होता है।
• मुख्यमंत्री राज्य मंत्रिपरिषद का निर्माता, संहारक तथा प्राणदाता होता है।
• मुख्यमंत्री राज्यपाल तथा मंत्रिपरिषद के बीच की कड़ी होता है।
• किसी राज्य के मंत्रिपरिषद की बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री करता है।
• राष्ट्रीय विकास परिषद् की बैठक में राज्य का प्रतिनिधित्व मुख्यमंत्री करता है।
• राज्य का मुख्यमंत्री विधानसभा के प्रति उत्तरदायी होता है।
• भारतीय संविधान के अनुच्छेद – 167 में मुख्यमंत्री के कार्यों को परिभाषित किया गया है।
• भारत के उत्तर प्रदेश राज्य में सर्वप्रथम महिला मुख्यमंत्री नियुक्त हुई थी।
• स्वतंत्रता सेनानी सुचेता कृपलानी उत्तर प्रदेश राज्य की पहली महिला मुख्यमंत्री बनी थीं।
• ओडिशा की प्रथम महिला मुख्यमंत्री नन्दनी सत्पथी बनी थी।
• भारत के किसी राज्य के प्रथम दलित महिला मुख्यमंत्री बनने वाली सुश्री मायावती थीं ।
• राज्यों में मुख्यमंत्री सहित मंत्रिपरिषद में मंत्रियों की न्यूनतम संख्या 12 हो सकती है।