होम जे.एस.एस.सी. एस.एस.सी. कर्रेंट अफेयर्स प्रेक्टिस क्विज ब्लॉग प्रारंभिक परीक्षा मुख्य परीक्षा अन्य

भारतीय इतिहास- ऐतिहासिक स्रोत

On: July 16, 2026 12:09 AM
Share:

परीक्षा उपयोगी महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तरी :-

प्रश्न 1. बीते हुए युगों की घटनाओं के संबंध में जानकारी देने वाले स्रोतों को क्या कहा जाता है ?

उत्तर – ऐतिहासिक स्रोत

प्रश्न 2. किस वेद में प्राचीन वैदिक युग की संस्कृति के बारे में सूचना दी गई है ?

उत्तर – ऋग्वेद में

प्रश्न 3. ‘ त्रिपिटक ‘ किस धर्म से संबंधित धर्मग्रंथ है ?

उत्तर – बौद्ध धर्म

प्रश्न 4. ‘ जातक ‘ किस धर्म का धर्मग्रंथ है ?

उत्तर – बौद्ध

प्रश्न 5. ‘ मिलिंदपण्हो ‘ ( मिलिंद के प्रश्न ) राजा मिलिंद और किस बौद्ध भिक्षु के मध्य संवाद के रूप में है ?

उत्तर – नागसेन

प्रश्न 6. कौटिल्य के ‘ अर्थशास्त्र ‘ में किस पहलू पर प्रकाश डाला गया है ?

उत्तर – राजनीतिक नीतियाॅं

प्रश्न 7. कल्हण की पुस्तक का नाम क्या है ?

उत्तर – राजतरंगिणी

प्रश्न 8. ‘ अष्टाध्यायी ‘ किसके द्वारा लिखी गई है ?

उत्तर – पाणिनी

प्रश्न 9. ‘ महाभाष्य ‘ के रचनाकार कौन है ?

उत्तर – पतंजलि

प्रश्न 10. कालिदास द्वारा रचित ‘ मालविकाग्निमित्र ‘ नाटक का नायक कौन था ?

उत्तर – अग्निमित्र

प्रश्न 11. ‘ हर्षचरित ‘ किसके द्वारा लिखी गई थी ?

उत्तर – बाणभट्ट

प्रश्न 12. चंदबरदाई द्वारा रचित ग्रंथ का नाम क्या है ?

उत्तर – पृथ्वीराजरासो

प्रश्न 13. किस विदेशी यात्री ने भारत का दौरा सबसे पहले किया था ?

उत्तर – मेगास्थनीज

प्रश्न 14. मेगास्थनीज द्वारा लिखी गई पुस्तक का नाम क्या है ?

उत्तर – इण्डिका

प्रश्न 15. ‘ ज्योग्राफिया ‘ की रचना किसने की ?

उत्तर – स्ट्रैबो

प्रश्न 16. फाह्यान किस देश का निवासी था ?

उत्तर – चीन

प्रश्न 17. फाह्यान किसके शासनकाल में भारत आया था ?

उत्तर – चन्द्रगुप्त- ।।

प्रश्न 18. हर्षवर्धन के समय में कौन-सा चीनी यात्री भारत आया था ?

उत्तर – ह्वेनत्सांग

प्रश्न 19. 9वीं सदी में भारत आये अरब यात्री सुलेमान ने किस साम्राज्य को ‘ रूहमा ‘ कहकर संबोधित किया ?

उत्तर – पाल

प्रश्र 20. अलबेरूनी किसके शासनकाल में इतिहासकार था ?

उत्तर – महमूद गजनवी

प्रश्न 21. यात्री इब्नबतूता कहाॅं से आया था ?

उत्तर – मोरक्को

प्रश्न 22. दक्षिण अफ्रीकी यात्री इब्नबतूता किसके शासनकाल में भारत आया था ?

उत्तर – मुहम्मद विन तुगलक

प्रश्न 23. भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ( Archaeological survey of India ) की स्थापना कब हुई थी ?

उत्तर – 1861 ई. में

प्रश्न 24. हड़प्पा सभ्यता का सर्वप्रथम खोज किस विद्वान ने किया था ?

उत्तर – दयाराम साहनी

प्रश्न 25. हड़प्पा सभ्यता की खोज किस वर्ष हुई थी ?

उत्तर – 1921 ई. में

प्रश्न 26. सिंधु घाटी सभ्यता को खोज निकालने में जिन दो भारतीयों का नाम जुड़ा है, वे कौन-कौन हैं ?

उत्तर – दयाराम साहनी एवं राखालदास बनर्जी

प्रश्न 27. हड़प्पा एवं मोहनजोदड़ो की पुरातात्विक खुदाई के प्रभारी कौन थें ?

उत्तर – सर जाॅन मार्शल

प्रश्न 28. न्यूमिसमेटिक्स ( Numismatics ) क्या है ?

उत्तर – सिक्कों एवं धातुओं का अध्ययन

प्रश्न 29. अशोक के शिलालेखों को पढ़नेवाला प्रथम अंग्रेज कौन था ?

उत्तर – जेम्स प्रिंसेप

प्रश्न 30. कहाॅं से अशोक के द्विभाषाई ( ग्रीक एवं आरमाइक ) अभिलेख प्राप्त हुए हैं ?

उत्तर – शर-ए-कुना ( कंधार )

प्रश्न 31. अशोक के मनसेहरा ( पाकिस्तान ) एवं शहबाजगढ़ी ( पाकिस्तान ) से प्राप्त शिलालेखों में किस लिपि का प्रयोग किया गया है ?

उत्तर – खरोष्टी

प्रश्न 32. प्राचीन भारत में कौन-सी एक लिपि जिसे, दायीं से बायीं ओर लिखी जाती थी ?

उत्तर – खरोष्टी

प्रश्न 33. सर्वप्रथम भारत में विशुद्ध संस्कृत भाषा में लम्बा अभिलेख किस राजा द्वारा जारी किया गया ?

उत्तर – शक क्षत्रप रूद्रदमन द्वारा

प्रश्र 34. किस अभिलेख में चन्द्रगुप्त मौर्य एवं अशोक दोनों का उल्लेख किया गया है ?

उत्तर – महाक्षत्रप रूद्रदमन का जूनागढ़ अभिलेख

प्रश्न 35. समुद्रगुप्त की सैनिक उपलब्धियों का वर्णन उसके किस अभिलेख में उपलब्ध है ?

उत्तर – प्रयाग के अभिलेख में

प्रश्न 36. प्रयाग प्रशस्ति अभिलेख का लेखक हरिषेण किस शासक का दरबारी कवि था ?

उत्तर – समुद्रगुप्त

प्रश्न 37. दिल्ली के मेहरौली के कुव्वत-उल-इस्लाम मस्जिद के प्रांगण में स्थित प्रसिद्ध लौह-स्तंभ किसकी स्मृति में है ?

उत्तर – चन्द्श्र

प्रश्न 38. मेहरौली ( दिल्ली ) स्थित लौह-स्तंभ का निर्माण किस सदी में हुआ है ?

उत्तर – चतुर्थ सदी ई.

प्रश्न 39. सती-प्रथा का पहला पुरातात्विक उल्लेख कहाॅं मिलता है ?

उत्तर – एरण अभिलेख से

प्रश्न 40. भारत में सिक्कों का प्रचलन कब आरंभ हुआ ?

उत्तर – 600 ई. पू. में

प्रश्न 41. भारत में प्राचीनतम मुद्रा किसे माना जाता है ?

उत्तर – आहत सिक्कें

प्रश्न 42. भारत में सर्वप्रथम स्वर्ण-मुद्राऍं किसने चलाई ?

उत्तर – इण्डो-बैक्ट्रियन

प्रश्न 43. सातवाहन के समय में मुद्रा सर्वाधिक किस धातु के बने ?

उत्तर – तांबा

प्रश्न 44. किसने सोने के सर्वाधिक शुद्ध सिक्के जारी किये ?

उत्तर – कुषाण

प्रश्न 45. सोन के सर्वाधिक सिक्कें किस शासनकाल में जारी किये गये ?

उत्तर – कुषाण काल में

प्रश्न 46. भारत के किस स्थान से रोमन सिक्कें मिले हैं ?

उत्तर – अरिकमेडु

प्रश्न 47. ऐतिहासिक स्थल भिमबेटका किसके लिए प्रसिद्ध है ?

उत्तर – गुफाओं के शैल चित्र

प्रश्न 48. प्राचीन काल में भारत के लोग बर्मा को किस नाम से जानते थें ?

उत्तर – सुवर्ण भूमि

प्रश्न 49. अंकोरवाट कहाॅं स्थित है ?

उत्तर – कंबोडिया में

प्रश्न 50. ‘ भारतवर्ष ‘ के लिए ‘ इण्डिया ‘ शब्द का प्रयोग सर्वप्रथम किसने किया ?

उत्तर – हेरोडोटस ने

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment