भौतिक परिवर्तन (Phisical Change) में पदार्थ के भौतिक गुणों (Phisical Properties) में परिवर्तन होता है, जैसे – पदार्थ की आकृति, माप, रंग, आयतन, घनत्व अथवा प्राकृतिक अवस्था ( ठोस, द्रव एवं गैस) में परिवर्तन आदि। भौतिक परिवर्तन अस्थायी तथा उत्क्रमणीय (Reversible ) होते हैं। भौतिक परिवर्तन की प्रक्रिया में किसी नए पदार्थ का निर्माण नहीं होता है।
उदाहरण – जल का वाष्प में बदलना तथा पानी में चीनी का घुलना भौतिक परिवर्तन का उदाहरण है, क्योंकि जल का वाष्प में बदलने के बाद पुनः वाष्प से पानी प्राप्त किया जा सकता है। चीनी पानी में घुलने के बाद पुनः प्राप्त किया जा सकता है। भौतिक परिवर्तन की प्रक्रिया में परिवर्तन करने वाले कारक को हटा देने पर उसमें भाग लेने वाला पदार्थ पुनः अपनी पूर्ववर्ती अवस्था में आ जाता है।








