Home Course Study Material Free Series Daily Practice Contact

झारखण्ड के प्रमुख मेले। Jharkhand GK-One Liners

On: October 1, 2026 4:17 PM
Share:

झारखण्ड सामान्य ज्ञान, प्रतियोगिता परीक्षा उपयोगी प्रश्नोत्तरी :

प्रश्न 1. हिजला मेला झारखंड के किस जिला में लगता है ?

उत्तर – दुमका जिला

प्रश्न 2. हिजला मेला किस नदी के तट पर लगता है ?

उत्तर – मयूराक्षी नदी

प्रश्न 3. झारखंड में कौन-सा मेला प्रतिवर्ष 14 अप्रैल को गोड्डा जिले में लगता है ?

उत्तर – बिसुआ मेला

प्रश्न 4. झारखंड के किस जनजाति का प्रमुख मेला ‘ नुनबिल मेला ‘ है ?

उत्तर – पहाड़िया जनजाति

प्रश्न 5. झारखंड के किस मेले की शुरुआत नागवंशी शासनकाल के समय में हुई थी ?

उत्तर – इंद जतरा

प्रश्न 6. हथिया पत्थर मेले का आयोजन किस नदी के तट पर होता है ?

उत्तर – दामोदर नदी के तट पर

प्रश्न 7. जामताड़ा में मकर संक्रान्ति के अवसर पर किस प्रसिद्ध मेले का आयोजन होता है ?

उत्तर – करमदाहा मेला

प्रश्न 8. झारखंड के किस जिले में भूत मेला का आयोजन किया जाता है ?

उत्तर – पलामू ( हैदरनगर )

प्रश्न 9. सिमडेगा का रामरेखा मेला प्रतिवर्ष किस माह के पूर्णिमा के दिन आयोजन किया जाता है ?

उत्तर – कार्तिक मास पूर्णिमा दिन

प्रश्न 10. झारखंड के आदिवासी बहुल क्षेत्रों में मेले को क्या कहा जाता है ?

उत्तर – जतरा

प्रश्न 11. लंगटा बाबा मेला झारखंड के किस जिले में लगता है ?

उत्तर – गिरिडीह जिला

प्रश्न 12. ‘ बाबा बैद्यनाथ धाम ‘ पवित्र तीर्थस्थल झारखंड के किस जिले में है ?

उत्तर – देवघर जिला

प्रश्न 13. किस त्योहार के दस दिन बाद झारखंड के मुड़मा जतरा का आयोजन किया जाता है ?

उत्तर – दशहरा ( विजय दशमी )

प्रश्न 14. परम्परा के अनुसार, ‘ बाबा बैद्यनाथ धाम ‘ की यात्रा तब तक पूर्ण नहीं मानी जाती, जब तक …………… के दर्शन नहीं किए जाते।

उत्तर – बासुकीनाथ धाम

प्रश्न 15. झारखंड के ‘ जगन्नाथपुर मेले ‘ का आयोजन किस माह में होता है ?

उत्तर – आषाढ़ माह

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment