Home Course Study Material Current Affairs Daily Practice Contact

सिंधु घाटी सभ्यता के बारे में जानकारी

On: November 17, 2026 4:12 PM
Share:

सिंधु घाटी सभ्यता से जुड़े महत्वपूर्ण जानकारी :

• सैंधव सभ्यता से प्राप्त स्थलों में केवल 6 को ही नगर की संज्ञा दी जाती है:- हड़प्पा, मोहनजोदड़ो, चन्हुदड़ों, लोथल, कालीबंगा एवं बनावली।

• बृहत्स्नानागार के उत्तरी तथा दक्षिणी पार्श्वों में सीढ़ियों का निर्माण किया गया था। सर्वप्रथम जाॅन मार्शल ने इस स्नानागार की खोज किया था।

• सैंधव सभ्यता में प्रयुक्त ईंटों का अनुपात 4 : 2 : 1 ( लम्बाई : चौड़ाई : मोटाई ) था।

• स्वतंत्रता के पश्चात् हड़प्पा सभ्यता के सर्वाधिक स्थल गुजरात में खोजे गए हैं।

• पहली बार कपास उपजाने का श्रेय हड़प्पा वासियों को है।

• मोहनजोदड़ो से घोड़े के दांत, लोथल से घोड़े की लघु मृण्मूर्तियों एवं सुरकोटदा से घोड़े की अस्थियों के अवशेष मिले हैं।

• जुते हुए खेत का प्रथम साक्ष्य प्राक् सैंधव कालीन पुरास्थल-कालीबंगा से मिला है।

• चावल के प्रथम साक्ष्य लोथल से मिले हैं।

• सैंधव सभ्यता के अंतर्गत केवल कालीबंगा से ही नक्काशीदार ईंटों के प्रयुक्त होने का साक्ष्य मिला है।

• सर्वप्रथम हड़प्पा सभ्यता से ही ‘ स्वास्तिक ‘ चिन्ह के अवशेष मिले हैं। इस चिन्ह से सूर्योपासना का अनुमान लगाया जा सकता है।

• सैंधव मुहरों में एक श्रृंगार सांड़ के उत्कीर्ण चित्र सर्वाधिक मिले हैं।

• हड़प्पा कालीन पुरास्थलों में कालीबंगा एवं लोथल से हवन कुण्ड के साक्ष्य मिले हैं।

• सिंधु क्षेत्र का प्राचीन नाम ‘ मेलुहा ‘ था।

• गुजरात में स्थित रंगपुर और रोजदी सैंधव सभ्यता के उत्तरोत्तर अवस्था का बोध कराते हैं।

• बनावली एवं कालीबंगा में सैंधव संस्कृति की दो अवस्था-हड़प्पा पूर्व एवं हड़प्पा कालीन अवस्था के अवशेष मिलते हैं।

• कुणाल से चांदी के मुकुट का साक्ष्य मिला है।

• कुध नवीन हड़प्पा कालीन पुरास्थल हैं – खर्बी, कुनतासी एवं धौलाबीरा।

• सिंधुवासी बैल को शक्ति का प्रतीक मानते थें। वे पशुपति महादेव की पूजा किया करते थें।

• महामारी फैलने का साक्ष्य मोहन जोदड़ो से मिला है।

• हाथी का साक्ष्य रोजदी से जबकि पत्थर के बाणाग्र का साक्ष्य कोटदीजी से मिला है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment