राष्ट्रीय आंदोलन से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता परीक्षा उपयोगी :
प्रश्न 1. 28 दिसंबर 1885 ई. को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना किसके प्रयासों से की गई थी ?
उत्तर – ए. ओ. ह्युम
प्रश्न 2. कांग्रेस पार्टी के प्रथम अध्यक्ष कौन थें ?
उत्तर – व्योमेश चंद्र बनर्जी
प्रश्न 3. कांग्रेस पार्टी की स्थापना बैठक में कितने प्रतिनिधियों ने भाग लिया था ?
उत्तर – 72
प्रश्न 4. राजा राममोहन राय ने बांग्ला भाषा में किस पत्र का सम्पादन किया था ?
उत्तर – संवाद कौमुदी
प्रश्न 5. ब्रिटिश सरकार ने भारतीय परिषद् अधिनियम कब पारित किया था ?
उत्तर – 1892 ई.
प्रश्न 6. वर्नाक्यूलर प्रेस एक्ट व आर्म्स एक्ट किसने लागू किया था ?
उत्तर – लाॅर्ड लिटन
प्रश्न 7. ब्रिटिश शासन के विरुद्ध राष्ट्रीय स्तर पर माहौल बनाने हेतु कांग्रेस पार्टी की स्थापना कब की गई ?
उत्तर – 28 दिसंबर, 1885 ई.
प्रश्न 8. लाॅर्ड कर्जन ने 16 अक्टूबर, 1905 ई. को किस राज्य का विभाजन किया था ?
उत्तर – बंगाल
प्रश्न 9. 1906 ई. का कांग्रेस अधिवेशन कहाॅं हुआ था ?
उत्तर – कलकत्ता
प्रश्न 10. 1907 ई. का कांग्रेस अधिवेशन कहाॅं हुआ था ?
उत्तर – सूरत में
प्रश्न 11. कांग्रेस के किस अधिवेशन में कांग्रेस पार्टी दो गुटों में बट गई थी ?
उत्तर – सूरत अधिवेशन ( 1907 ई. )
प्रश्न 12. खुदीराम बोस को कब फाॅंसी दी गई थी ?
उत्तर – 11 मई, 1908 ई. को
प्रश्न 13. सैन फ्रांसिस्को में 1913 ई. में लाला हरदयाल ने कौन-सा संगठन बनाया था ?
उत्तर – गदर पार्टी
प्रश्न 14. होम रूल लीग की स्थापना किसने की थी ?
उत्तर – लोकमान्य तिलक एवं एनी बेसेंट
प्रश्न 15. होम रूल लीग की स्थापना कब की गई ?
उत्तर – 28 अप्रैल , 1916 ई.
प्रश्न 16. ‘ स्वराज मेरा जन्मसिद्ध अधिकार है, और मैं इसे लेकर रहूॅंगा ‘ किसका कथन है ?
उत्तर – बाल गंगाधर तिलक
प्रश्न 17. ‘ राॅलेट एक्ट ‘ जिसे काला कानून भी कहा जाता है, कब लागू किया गया था ?
उत्तर – 8 मार्च, 1919
प्रश्न 18. जालियांवाला बाग हत्याकांड कब हुआ था ?
उत्तर – 13 अप्रैल, 1919
प्रश्न 19. अमृतसर में जालियांवाला बाग हत्याकांड किस जनरल ने करवाया था ?
उत्तर – जनरल डायर
प्रश्न 20. जालियांवाला बाग कहाॅं है ?
उत्तर – अमृतसर ( पंजाब )
प्रश्न 21. खिलाफत आन्दोलन किसके द्वारा चलाया गया था ?
उत्तर – अली बंधु
प्रश्न 22. महात्मा गांधी का जन्म कब हुआ था ?
उत्तर – 2 अक्टूबर, 1869 ई. को
प्रश्न 23. महात्मा गांधी के राजनीतिक गुरु कौन थें ?
उत्तर – गोपालकृष्ण गोखले
प्रश्न 24. गांधी जी ने भारत में अपना पहला आंदोलन कहाॅं चलाया ?
उत्तर – चम्पारण
प्रश्न 25. असहयोग आंदोलन गांधी के द्वारा किस तिथि को शुरू किया गया था ?
उत्तर – 1 अगस्त , 1920 ई. को
प्रश्न 26. किस घटना के कारण गांधी जी ने असहयोग आंदोलन को वापस लिया ?
उत्तर – चौरी-चौरा कांड
प्रश्न 27. ‘ चौरी-चौरा ‘ अग्निकांड किस तिथि को हुआ था ?
उत्तर – 5 फरवरी , 1922 को
प्रश्न 28. ‘ चौरी-चौरा ‘ अग्निकांड में कितने पुलिसकर्मी मारे गए थें ?
उत्तर – 22
प्रश्न 29. रवीन्द्र नाथ टैगोर ने अपनी कौन-सी उपाधि अंग्रेजों को वापस की थी ?
उत्तर – ‘ सर ‘
प्नश्न 30. नमक कानून तोड़ने के लिए गांधी जी ने कौन-सा आंदोलन चलाया था ?
उत्तर – दांडी यात्रा एवं सविनय अवज्ञा आंदोलन
प्रश्न 31. 8 अगस्त , 1942 ई. को भारत छोड़ो आंदोलन की घोषणा किसने किया था ?
उत्तर – महात्मा गांधी ने
प्रश्न 32. अगस्त क्रांति ‘ भालत छोड़ो आंदोलन ‘ में गांधी जी ने कौन-सा नारा दिया था ?
उत्तर – ‘ करो या मरो ‘
प्रश्न 33. भारत छोड़ो आंदोलन का दुसरा नाम क्या है ?
उत्तर – ‘ अगस्त क्रांति ‘
प्रश्न 34. कैबिनेट मिशन को भारत भेजने की घोषणा कब की गई थी ?
उत्तर – 15 फरवरी , 1946
प्रश्न 35. धन की निकासी का सिद्धांत किसने दिया था ?
उत्तर – दादा भाई नौरोजी
प्रश्न 36. आजाद हिंद फौज की स्थापना किसने की थी ?
उत्तर – सुभाष चंद्र बोस ने
प्रश्न 37. टाना भगतों ने अंग्रेजों के विरुद्ध आंदोलन की शुरुआत कब की थी ?
उत्तर – 1914 ई. में
प्रश्न 38. टाना भगत आंदोलन के जनक कौन थें ?
उत्तर – जतरा भगत
प्रश्न 39. जतरा भगत का जन्म 188 ई. में झारखंड के गुमला जिले के किस गांव में हुआ था ?
उत्तर – चिगरी नावाटोली
प्रश्न 40. 1940 ई. में कांग्रेस का रामगढ़ अधिवेशन के सभापति ( अध्यक्ष ) कौन थें ?
उत्तर – मौलाना अबुल कलाम आजाद









