भीमबेटका किस लिए प्रसिद्ध है ? भीमबेटका गुफा कहाॅं है?
भीमबेटका की गुफाऍं प्रागैतिहासिक काल की चित्रकारियों के लिए प्रसिद्ध है। भीमबेटका की गुफाएं मध्यप्रदेश की राजधानी, भोपाल से 45 किमी. दक्षिण-पूर्व रायसेन जिले में स्थित है। इसकी खोज डाॅ. विष्णु श्रीधर वाकणकर द्वारा वर्ष 1957-58 ई. में की गई थी। लगभग 1 किमी. चौड़ी तथा 150 मीटर ऊंची भीमबेटका की 754 गुफाओं में लगभग 500 चित्र अंकित हैं। इन गुफाओं में प्राकृतिक लाल एवं सफेद रंगों से वन्य-प्राणियों के शिकार करते दृश्य के अतिरिक्त हाथी, बाघ, आदि के चित्र उकेरे गए हैं। जूलाई, 2003 ई. में यूनेस्को द्वारा इसे विश्व धरोहर स्थल घोषित किया गया।






