Biology- जीव विज्ञान/ जीवन की मौलिक इकाई से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तरी :
प्रश्न 1. कोशिका की खोज किसने की थी ?
उत्तर – राॅबर्ट हुक ने
प्रश्न 2. जीव शरीर की रचनात्मक और कार्यात्मक इकाई को क्या कहा जाता है ?
उत्तर – कोशिका
प्रश्न 3. एक कोशिकीय जीव का कुछ उदाहरण दें।
उत्तर – अमीबा , पैरामीशियम, युग्लीना, जीवाणु
प्रश्न 4. तारककाय किसमें पाया जाता है ?
उत्तर – कोशिका द्रव में
प्रश्न 5. मानव शरीर में सबसे बड़ी कोशिका कौन-सी पाई जाती है ?
उत्तर – तंत्रिका कोशिका
प्रश्न 6. कोशिका शब्द की उत्पत्ति से संबंधित वैज्ञानिक का नाम क्या है ?
उत्तर – राॅबर्ट हुक
प्रश्न 7. कोशिका का बिजलीघर ( पावर हाउस ) किसे कहा जाता है ?
उत्तर – माइटोकांड्रिया
प्रश्न 8. आत्महत्या का थैला किसे कहा जाता है ?
उत्तर – लाइसोसोम को
प्रश्न 9. झिल्लियों से घिरा हुआ कोशिका द्रव्य में पाया जानेवाला अंगक जिसमें पाचक रसायन या एंजाइम पाये जाते हैं, क्या कहलाता है ?
उत्तर – लाइसोसोम
प्रश्न 10. पादप कोशिका के चारों तरफ पायी जाने वाली झिल्ली को क्या कहते हैं ?
उत्तर – प्लाज्मा झिल्ली
प्रश्न 11. पादप कोशिका और जन्तु कोशिका में प्रमुख अंतर क्या है ?
उत्तर – पोषण संबंधी अंतर
प्रश्न 12. पादप कोशिका का रसोई घर किसे कहा जाता है ?
उत्तर – हरित लवक
प्रश्न 13. प्रोटीन निर्माण का केंद्र क्या होता है ?
उत्तर – राइबोसोम
प्रश्न 14. पादप कोशिका का कौन-सा भाग निर्जीव होता है ?
उत्तर – कोशिका भित्ति
प्रश्न 15. कोशिका के अंदर प्रोटीन का संश्लेषण कहाॅं होता है ?
उत्तर – राइबोसोम में
प्रश्न 16. कौन-सा लवक प्रकाश संश्लेषण के लिए आवश्यक है ?
उत्तर – क्लोरोप्लास्ट
प्रश्न 17. कोशिका में क्रोमोसोम कहाॅं पाया जाता है ?
उत्तर – केन्द्रक में
प्रश्न 18. पादप कोशिका का सबसे बाहरी आवरण क्या कहलाता है ?
उत्तर – कोशिका भित्ति
प्रश्न 19. पादप कोशिका की भिमि किस पदार्थ से बनी होती है ?
उत्तर – सेल्यूलोज
प्रश्न 20. श्वेत तथा रंगहीन प्लैस्टिड को क्या कहते है ?
उत्तर – क्रोमोप्लास्ट
प्रश्न 21. पीले, नारंगी तथा लाल रंग के रंजकों में कौन-सा पदार्थ पाया जाता है ?
उत्तर – कैरोटीन
प्रश्न 22. केन्द्रक द्रव्य में मुख्यतः कितने प्रकार की रचनाएं पायी जाती है ?
उत्तर – दो
प्रश्न 23. जीवन की मौलिक इकाई क्या है ?
उत्तर – कोशिका
प्रश्न 24. सबसे छोटा एक कोशिकीय जीव कौन-सा है ?
उत्तर – माइक्रो प्लाज्मा
प्रश्न 25. अर्धसूत्री विभाजन में संतति कोशिकाओं की संख्या कितनी होती है ?
उत्तर – 4
प्रश्न 26. कोशिका भित्ति किससे बनी होती है?
उत्तर – सेल्यूलोज से
प्रश्न 27. एक जीव में गुणसूत्रों की संख्या 18 है,उस जीव के अंडों में गुणसूत्रों की संख्या कितनी होगी ?
उत्तर – 9
प्रश्न 28. किस कोशिकांग का अपना DNA तथा राइबोसोम होता है ?
उत्तर – अंतरद्रव्य जालिक
प्रश्न 29. कोशिका झिल्ली का कोशिका के बाहर से अपने भोजन तथा अन्य पदार्थ के ग्रहण करने की प्रक्रिया को क्या कहते हैं ?
उत्तर – इंडो साइटोसिस
प्रश्न 30. कोशिका में आनुवंशिक गुणों की सूचना कहाॅं होती है ?
उत्तर – गुणसूत्र में








