होम जे.एस.एस.सी. एस.एस.सी. कर्रेंट अफेयर्स प्रेक्टिस क्विज ब्लॉग प्रारंभिक परीक्षा मुख्य परीक्षा अन्य

झारखंड सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी

On: May 30, 2026 2:42 AM
Share:
---Advertisement---

झारखंड के सभी प्रतियोगी परीक्षा उपयोगी झारखंड सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी :

प्रश्न 1. खिलाड़ीयों के प्रशिक्षकों के प्रोत्साहन के लिए झारखंड खेल नीति -2022 के तहत किस पुरस्कार का प्रवधान किया गया है ?

उत्तर – जयपाल सिंह मुंडा पुरस्कार

प्रश्न 2. हाल ही में किस स्थान पर 22वें अंतरराष्ट्रीय सरना धर्म महासम्मेलन का आयोजन किया गया ?

उत्तर – लुगु बुरू घंटाबाड़ी

प्रश्न 3. ‘ गांधी संग्रहालय ‘ की स्थापना झारखंड के किस जिले के आमदा खादी पार्क परिसर में की गई ?

उत्तर – सरायकेला-खरसावां

प्रश्न 4. सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना में कुल कितनी राशि देने का प्रावधान है ?

उत्तर – 30,000 रूपए

प्रश्न 5. वीर बुद्ध भगत का संबंध किस गांव से था ?

उत्तर – सिलागाई

प्रश्न 6. वीर सहोदर भाई नीलांबर-पीतांबर का संबंध किस गांव से था ?

उत्तर – चेमो-सनया

प्रश्न 7. रानी सर्वेश्वरी कहाॅं की रानी थी ?

उत्तर – महेशपुर

प्रश्न 8. टाना भगत आंदोलन पर किसका प्रभाव था ?

उत्तर – महात्मा गांधी

प्रश्न 9. जयपाल सिंह का जन्म कब हुआ था ?

उत्तर – 3 जनवरी , 1903

प्रश्न 10. जयपाल सिंह का संबंध किस जनजाति से था ?

उत्तर – मुंडा जनजाति

प्रश्न 11. जयपाल सिंह के सांस्कृतिक गुरु कौन थें ?

उत्तर – सुकरा पाहन

प्रश्न 12. गोड़ाइत एवं दीवान किस जनजाति के ग्राम प्रधान के सहायक होते हैं ?

उत्तर – माल पहाड़िया

प्रश्न 13. असुर सामुदायिक परिषद का संचालक कौन होता है ?

उत्तर – नायक

प्रश्न 14. बथुड़ी जनजाति अपने ग्राम प्रधान को क्या कहते हैं ?

उत्तर – प्रधान

प्रश्न 15. गोंड जनजाति के ग्राम प्रधान को क्या कहा जाता है ?

उत्तर – सयाना

प्रश्न 16. झारखंड में रेल परिवहन का शुभारंभ कब से माना जाता है ?

उत्तर – 1860 – 62 ई.

प्रश्न 17. 1857 ई. की क्रांति में संपूर्ण सिंहभूम क्षेत्र में क्रांतिकारियों के प्रमुख नेता कौन थें ?

उत्तर – अर्जुन सिंह

प्रश्न 18. झारखंड में यूरेनियम का भंडार कितने लाख टन है ?

उत्तर – 40 टन

प्रश्न 19. ‘ सनातन आदिवासी सभा ‘ का नेता कौन था ?

उत्तर – ठेबले उराॅंव

प्रश्न 20. झारखंड में ‘ लाफार्ज सीमेंट फैक्ट्री ‘ कहाॅं स्थित है ?

उत्तर – जमशेदपुर

प्रश्न 21. जयपाल सिंह ने झारखंड पार्टी का विलय कांग्रेस पार्टी में कब किया था ?

उत्तर – 1961 ई. में

प्रश्न 22. अंग्रेजों के झारखंड प्रवेश के समय कौन नागवंशी राजा था ?

उत्तर – ऐनी शाह

प्रश्न 23. ‘ मंदिरों का गाॅंव ‘ किस स्थान को कहा जाता है ?

उत्तर – मलूटी

प्रश्न 24. ‘ छोटानागपुर उन्नति समाज ‘ , 1915 ई. के संस्थापक कौन थें ?

उत्तर – जुएल लकड़ा

प्रश्न 25. झारखंड की कुल जनसंख्या की कितने प्रतिशत जनसंख्या जैन धर्मावलंबियों की है ?

उत्तर – 0.1%

प्रश्न 26. झारखंड की सबसे बड़ी नदी कौन-सी है ?

उत्तर – दामोदर नदी

प्रश्न 27. झारखंड में अनुसूचित जातियों का प्रतिशत कितना है ?

उत्तर – 12.1%

प्रश्न 28. दुमका का हिजला मेला किस नदी के तट पर आयोजित किया जाता है ?

उत्तर – मयूराक्षी नदी

प्रश्न 29. जनसंख्या की दृष्टि से झारखंड का कौन-सा प्रमंडल सबसे छोटा है ?

उत्तर – पलामू

प्रश्न 30. पांडेय गणपत राय को कब फाॅंसी दी गई थी ?

उत्तर – 21 अप्रैल , 1858

Link सामान्य विज्ञान (GS) Mock Test Series

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment