प्रतियोगिता परीक्षा उपयोगी महत्वपूर्ण झारखंड सामान्य ज्ञान :
• राॅंची स्थित मोरहाबादी हिल को अब ‘ टैगोर हिल ‘ के नाम से जाना जाता है।
• राॅंची नगर ‘ झारखंड का शिमला ‘ के नाम से विख्यात है।
• झारखंड में पर्यटन नीति 2008 ई. में लागू की गई।
• गौतम बुद्ध अभयारण्य झारखंड के कोडरमा जिले में स्थित है।
• झारखंड की विख्यात छोड़तला, शीतलपुर और मलमलपुर की गुफाएं पालकोट में स्थित हैं।
• प्रसिद्ध जुबली पार्क तथा दलमा हिल पूर्वी सिंहभूम ( जमशेदपुर ) में स्थित हैं।
• झारखंड का प्रसिद्ध कोल्हुआ, कौलेश्वरी पर्वत चतरा जिले में स्थित हैं।
• प्रतिवर्ष ‘गुलाब प्रदर्शनी ‘ का आयोजन झारखंड के राॅंची में किया जाता है।
• राज्य का सर्वाधिक जन घनत्व वाला जिला धनबाद है।
• झारखंड का औसत साक्षरता दर 66.41 प्रतिशत है।
• राज्य की महिलाओं की साक्षरता दर 55 प्रतिशत है।
• राज्य के पाकुड़ जिले में सबसे कम साक्षरता दर है।
• झारखंड का सर्वाधिक लिंगानुपात वाला जिला पश्चिमी सिंहभूम है।
• भारत की कुल आबादी का 2.72 प्रतिशत जनसंख्या झारखंड में निवास करती हैं।
• झारखंड का सबसे साक्षर जिला राॅंची है।
• झारखंड में प्रधानमंत्री सिंचाई योजना 2014 ई. में प्रारंभ की गई थी।
• 2011 की जनगणना के अनुसार झारखंड की जनसंख्या का भारत में 13वां स्थान है।
• झारखंड में ‘ राज्य जल नीति ‘ 2015 ई. में लागू की गई थी
• झारखंड के दुमका जिले में सर्वाधिक चने का उत्पादन होता है।
• झारखंड भारत के कुल क्षेत्रफल का 2.42 प्रतिशत भाग पर अवस्थित है।
• झारखंड के प्रथम मुख्य सचिव बी.एस. दुबे थें।
• झारखंड की प्रथम महिला कैबिनेट मंत्री जोबा मांझी थी।
• राॅंची में स्थापित झारखंड उच्च न्यायालय भारत का 21वाॅं उच्च न्यायालय है।
• झारखंड लोक सेवा आयोग के प्रथम अध्यक्ष फटिकचंद्र हेंब्रम थें।
• राज्य गठन के बाद झारखंड का पहला जिला सिमडेगा बना था।
• कोल्हान प्रमंडल का मुख्यालय चाईबासा है।
• सिंहभूम जिले को 1990 ई. में दो जिलों में विभाजित किया गया था।
• जमशेदपुर शहर कोल्हान प्रमंडल का भाग है।
• झारखंड में ग्राम कचहरी ग्राम पंचायत के अधीन होता है।
• संथाल परगना को प्रमंडल के रूप में 1983 ई. में सृजित किया गया था।
• संथाल परगना प्रमंडल का मुख्यालय दुमका है।
• झारखंड में पहली बार 2009 ई. में राष्ट्रपति शासन लागू हुआ था।
• झारखंड के पहले विधानसभाध्यक्ष इंदर सिंह नामधारी थें।
• झारखंड का 24वां जिला रामगढ़ बना था।
• झारखंड के 132 प्रखण्डों को अनुसूचित क्षेत्र घोषित किया गया है।
• झारखंड में पंचायती राज अधिनियम 2001 ई. में पारित हुआ।
• झारखंड के प्रथम लोकायुक्त जस्टिस लक्ष्मण मुर्मू थें।
• राज्य के उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश की नियुक्ति राष्ट्रपति करता है।
• झारखंड में विधानसभा सीटों की कुल संख्या 81 है।
• शिबू सोरेन 3 बार झारखंड के मुख्यमंत्री पद पर रहे थें।