Home Course Study Material Free Series Daily Practice Contact

Maths: Mock Test Series-56

On: May 26, 2026 3:51 AM
Share:

Welcome to

Nilambar Pitambar Academy.

1. 
यदि U + V = 80 तथा U : V = 5 : 3 है, तो U - V = ? का मान कितना है ?

2. 
किसी वस्तु को 25% लाभ तथा 37.5% हानि पर बेचने से विक्रय मूल्य का अंतर 1250 रू. है। जब इसे 12.5% लाभ पर बेचा जाता है, तो इसका विक्रय मूल्य कितना होगा ?

3. 
49, 62, 37, 55 तथा x का औसत 53 है। X का मान कितना है ?

4. 
किसी वस्तु का अंकित मूल्य 2500 रूपए है। उसे क्रमशः 12% तथा 10% की दो क्रमिक छूटों पर बेचा जाता है। विक्रय मूल्य कितना है ?

5. 
महेश का वेतन सुमित के वेतन से 12000 रूपये अधिक है। यदि महेश तथा सुमित के वेतन का अनुपात 7 : 4 है, तो सुमित का वेतन कितना है ?

6. 
DD.MM के रूप में लिखित, वर्ष 2019 की माध्यिका-तिथि ( मीडियन डेट ) है -

7. 
एक कार 6 मिनट में 300 मीटर की दूरी तय कर सकती है। उसकी औसत गति किमी./घंटा में कितनी है ?

8. 
एक व्यक्ति अपने वेतन काक्ष10% भोजन पर खर्च करता है। वह शेष भाग का 20% ईंधन पर खर्च करता है। यदि उसके पास 4680 रूपये शेष हैं, तो उसका वेतन कितना है ?

9. 
शांत जल में एक नाव की गति 8 किमी./घंटा है । यदि धारा की गति 2 किमी./घंटा है, तो धारा के प्रतिकूल जाते हुए 2 घंटे में नाव कितनी दूरी तय करेगी ?

10. 
किसी समचतुर्भुज की परिमाण 20 सेमी. है। इसके एक विकर्ण की लम्बाई 6 सेमी. है। दूसरे विकर्ण की लम्बाई कितनी है ?

11. 
कोई व्यक्ति 2 वर्षों के लिए 500 रूपये, 5 वर्षों के लिए 600 रूपये तथा 6 वर्षों के लिए 1000 रूपये सभी को साधारण ब्याज की समान दर पर जमा करता है। यदि वह कुल 1000 रूपये का साधारण ब्याज प्राप्त करता है, तो प्रति वर्ष ब्याज की दर कितनी है ?

12. 
8 सोने के सिक्के का औसत भार 20 ग्राम प्रति सिक्का है। चाॅंदी के 12 सिक्कों का औसत भार 35 ग्राम प्रति सिक्का है। 20 सिक्कों के लिए प्रति सिक्का औसत भार कितना है ?

13. 
किसी वस्तु को 15% लाभ पर 1725 रू० में बेचा जाता है। यदि इसे 15% की हानि पर बेचा जाता है तो विक्रय मूल्य कितना होगा ?

14. 
A अकेला किसी कार्य को 30 दिनों में कर सकता है। B अकेला उसी कार्य को 40 दिनों में कर सकता है। यदि A से शुरूआत करके वे एकांतर दिनों ( अल्टरनेट डेज ) में काम करते हैं, तो कार्य कितने दिनों में ( दशमलव के दो स्थानों तक ) पूरा हो जाएगा ?

15. 
A तथा B मिलकर किसी कार्य को 20 दिनों में कर सकते हैं। B तथा C मिलकर उसी कार्य को 25 दिनों में कर सकते हैं। C तथा A मिलकर उसी कार्य को 15 दिनों में कर सकते हैं। A अकेला उस कार्य को कितने दिनों में कर सकता है ?

16. 
एक वस्तु के अंकित मूल्य एवं क्रय मूल्य 5 : 4 के अनुपात में है। यदि उस वस्तु को बेचने पर प्राप्त लाभ 12.5% है, तो छूट प्रतिशत क्या है ?

17. 
एक घनाभ की लम्बाई, चौड़ाई एवं उॅंचाई क्रमशः 5 सेमी., 2 सेमी. एवं 4 सेमी. है। घनाभ का संपूर्ण पृष्ठीय क्षेत्रफल क्या है ?

18. 
इकाई लम्बाई की 70 तिल्लियों से एक समकोण त्रिभुज बनाया जाता है जबकि कोई भी तिल्ली तोड़ी नहीं जाती है। त्रिभुज का क्षेत्रफल ( वर्ग इकाई में ) क्या है ?

19. 
एक ट्रेन स्थान P से प्रातः 9 बजे 50 किमी/घंटा की चाल से प्रस्थान करती है एवं दूसरी ट्रेन स्थान Q से प्रातः 11 बजे 45 किमी/घंटा की चाल से प्रस्थान करती है। दोनों ट्रेनें एक-दूसरे की ओर समानान्तर पथ पर गतिमान हैं। P एवं Q के मध्य दूरी 300 किमी. है। जब वे मिलती हैं तो उनके द्वारा तय की गई दूरियों का अनुपात क्या है ?

20. 
A, B, एवं C अकेले-अकेले किसी काम को क्रमशः 15, 30 एवं 70 दिनों में कर सकते हैं। वे एक साथ काम करते हैं एवं कार्य समाप्ति पर 1615 रूपए प्राप्त करते हैं। A के हिस्से एवं C के हिस्से के मध्य क्या अंतर है ?

21. 
90 × 3 ÷ 9 + 4 ÷ 2 × 3 का 4 × 8 ÷ ( 18 × 2 - 4 ) का मान क्या है ?

22. 
एक मिश्रण में दूध एवं पानी का अनुपात 4 : 3 है। यदि उसमें 2 लीटर पानी मिलाया जाता है तो दूध एवं पानी का अनुपात 8 : 7 हो जाता है। परिणामी मिश्रण की मात्रा क्या है ?

23. 
दो अंकों की सबसे बड़ी संख्या कौन-सी है जिसमें 6 एवं 5 से भाग देने पर प्रत्येक स्थिति में शेषफल 1 प्राप्त हो ?

24. 
12 लड़कों की औसत उम्र 15 वर्ष है एवं 18 लड़कियों की औसत उम्र 12 वर्ष है। लड़कों एवं लड़कियों को मिलाकर संयुक्त औसत उम्र क्या है ?

25. 
एक थैले में 2 रूपए, 1 रूपए एवं 50 पैसे के सिक्कों की संख्या का संगत अनुपात 3 : 4 : 5 है। यदि थैले में कुल धनराशि 250 रूपए हो, तो उसमें एक रूपए के कितने सिक्के हैं ?

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment