
Welcome to
Nilamber Pitamber Academy
निर्देश: प्रत्येक प्रश्न के सही विकल्प को टच करते जाए और अंत में Submit बटन पर click करें, आपका Result आ जाएगा I
-------------------------
1.
30 दर्जन अखरोट 14400 रू. में खरीदे गए और 32 पैकेट अखरोट ( प्रत्येक पैकेट में 20 अखरोट ) 57600 रू. में खरीदा गया। यदि अखरोट को मिलाकर एक पैकेट में चार के हिसाब से 432 रूपए में बेचा गया, तो लाभ प्रतिशत कितना था ?
2.
किसी राशि पर 7% प्रतिवर्ष की दर से पाॅंच वर्षों के लिए साधारण ब्याज 700 रू. है। तो मूलधन कितना है ?
3.
प्रथम 20 पूर्ण संख्याओं का माध्य कितना है ?
4.
एक संख्या को तीन भागों में इस प्रकार विभाजित किया जाता है कि पहला भाग का तीन गुणा, दूसरे भाग का छह गुणा और तीसरे भाग का आठ गुणा बराबर है। यदि पहला भाग 1600 रू. है, तो तीसरा भाग कितना है ?
5.
मनीष, पुनीत से चार गुना कार्यकुशल है। मनीष एक पुस्तक को पूरा करने में पुनीत से 90 दिन कम लेता है। यदि वे दोनों मिलकर कार्य करते हैं, तो वह पुस्तक कितने दिन में पूरी हो जाएगी ?
6.
दो संख्याएं किसी तीसरी संख्या से क्रमशः 80% और 35% बड़ी है। दो संख्याओं का अनुपात कितना है ?
7.
( 2 of 14 ÷ 7 × 3 ) + ( 44 ÷ 11 × 8 ) - ( 12 × 9 ÷ 3 ) का मान कितना है ?
8.
यदि किसी लंब वृत्तीय बेलन ( सिलेंडर ) की ऊंचाई 10 सेमी. है और उसका वक्र पृष्ठ क्षेत्रफल 440 वर्ग सेमी. है, तो उसकी त्रिज्या कितनी है ?
9.
एक व्यक्ति ने 1000 रूपए में एक कमीज और 2000 रू. में एक जोड़ी पतलून खरीदी। कमीज और पतलून पर दी गई छूट क्रमशः 20% और 50% थी। कुल मिलाकर, उसे कितनी छूट दी गई ?
10.
दो संख्याओं का योग और अंतर क्रमशः 27 और 3 है। दो संख्याओं का अनुपात कितना है ?
11.
A किसी कार्य को अकेले 96 दिनों में पूरा कर सकता है। B, A से तीन गुना कुशल है। A ने 24 दिनों तक अकेले कार्य किया जिसके बाद B उससे जुड़ गया। वे एक साथ मिलकर शेष कार्य को कितने दिनों में पूरा करेंगे ?
12.
कोई मूलधन साधारण ब्याज दर पर पाॅंच वर्षों में 50% बढ़ जाता है। समान ब्याज दर के साथ 20000 रू. पर 3 वर्षों के लिए चक्रवृद्धि ब्याज कितना होगा ?
13.
दो बाइक प्रत्येक की लागत 40000 रू. है। उनमें से एक को 48000 रू. में बेचा गया। दूसरी बाइक को कितने में बेचा जाए ताकि 25% का समय लाभ प्राप्त किया जा सके ?
14.
यदि ( 28 ÷ 4 × 7 ) + ( 44 ÷ 4 × 7 ) - ( 12 × X ) = 18 है, तो X का मान क्या है ?
15.
दो संख्याओं के घनों का अंतर 999 है। संख्याएं 4 : 3 के अनुपात में हैं। छोटी संख्या का वर्ग कितना है ?
16.
3, 4, 5 और 6 द्वारा विभाजित होने वाली सबसे बड़ी 6-अंकीय संख्या के अंकों का योग कितना है ?
17.
प्रथम 7 अभाज्य संख्याओं की माध्यिका है -
18.
किसी वस्तु को 500 रू. में बेचा गया। यदि विक्रय मूल्य 10% कम रहता, तो लाभ 12.5% होता। वस्तु का लागत मूल्य कितना है ?
19.
कोई कार 7 घंटे में 420 किमी. की दूरी तय कर सकती है। दूसरी को 6 घंटे में तय करने के लिए गति कितनी बढ़ानी होगी ?
20.
20% के प्रत्येक 4 क्रमीक छूटों की प्रभावी छूट क्या है ?
21.
दो संख्याओं का महत्तम समापवर्तक और लघुत्तम समापवर्त्य क्रमशः 20 और 120 है। यदि एक संख्या दूसरी संख्या से 50% अधिक है, तो छोटी संख्या कौन-सी है ?
22.
एक सेट का माध्य 35 तथा 60 है, तो बहुलक निकालें ।
23.
उस दो-अंकीय अभाज्य संख्या, जिसकी इकाई और दहाई के स्थानों में संख्याएं बराबर हैं, के अंकों का योग कितना है ?
24.
5.6 किग्रा. का कितना प्रतिशत 140 ग्राम है ?
25.
किसी वस्तु का लागत मूल्य 480 रू. है। यदि उसे 12.5% के लाभ पर बेचा जाता है, तो वस्तु का विक्रय मूल्य कितना होगा ?