Nilamber Pitamber Academy

वन्य जीव-जंतु संरक्षण झारखंड

वन्य जीव-जंतु संरक्षण प्रतियोगिता परीक्षा उपयोगी महत्वपूर्ण तथ्य :

• झारखंड राज्य में कुल ग्यारह ( 11 ) वन्य जीव अभयारण्य हैं।

• वन्य जीव ( सुरक्षा ) अधिनियम 1972 ई. में लागू हुआ ।

• झारखंड में बेतला राष्ट्रीय उद्यान की स्थापना 1986 ई. में किया गया था।

• झारखंड का एकमात्र राष्ट्रीय उद्यान बेतला राष्ट्रीय उद्यान झारखंड के लातेहार जिले में है।

• भारत सरकार ने ‘ हाथी परियोजना ‘ की शुरुआत 1992 ई. में की थी।

• दलमा वन्यजीव अभयारण्य से देश में हाथी परियोजना की शुरुआत हुई।

• दलमा वन्यजीव अभयारण्य झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले में स्थित है।

• भारत सरकार देश का प्रथम गज संरक्षण केंद्र झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले में स्थापित किया है ।

• झारखंड में सर्वप्रथम 2002 ई. में प्राणी गणना हुई थी।

• झारखंड के साहिबगंज जिले में जीवाश्म उद्यान विकसित किया गया है।

• झारखंड में नेचर क्लब द्वारा जीवाश्म उद्यान विकसित किया गया है।

• झारखंड के दलमा वन्यजीव अभयारण्य में ‘ सांभर ‘ पाए जाते हैं।

• लावा-लौंग वन्यजीव अभयारण्य झारखंड के चतरा जिला में स्थित है ।

• पारसनाथ वन्यजीव अभयारण्य झारखंड के गिरिडीह जिले में स्थित है।

• राजमहल पक्षी आश्रयणी झारखंड के साहिबगंज जिले में स्थित है।

• पालकोट वन्यजीव अभयारण्य झारखंड के गुमला जिले में स्थित है।

• तोपचांची वन्यजीव अभयारण्य झारखंड के धनबाद जिले में स्थित है।

• उधवा जल पक्षी आश्रयणी झारखंड के साहिबगंज जिले में स्थित है।

• महुआडांड़ भेड़िया वन्यजीव अभयारण्य झारखंड के लातेहार जिले में स्थित है।

• गौतम बुद्ध अभयारण्य झारखंड के कोडरमा जिले में स्थित है।

• पलामू वन्यजीव अभयारण्य झारखंड के लातेहार जिले में स्थित है।

• भारत सरकार देश में पहली बार 1973 ई. में ‘ टाइगर प्रोजेक्ट ‘ लाॅन्च किया।

• बाघ गणना 2022 के अनुसार देश में बाघों की संख्या 3167 हैं।

• बिरसा भगवान जैविक उद्यान झारखंड के रांची जिले के ओरमांझी में स्थित है।

• टाटा स्टील जंतु उद्यान जमशेदपुर में स्थित है।

• झारखंड राज्य में मगरमच्छ प्रजनन केंद्र राॅंची जिले में स्थित है।

• बिरसा मृग बिहार झारखंड के खूॅंटी जिले में स्थित है।

• जवाहरलाल नेहरू जैविक उद्यान पार्क बोकारो जिले में स्थित है।

• जुबली पार्क झारखंड के जमशेदपुर शहर में स्थित है।

• झारखंड राज्य सरकार पलामू व्याघ्र फाउंडेशन का गठन 2014 ई. में किया।

• पलामू वन्यजीव अभयारण्य से होकर औरंगा नदी बहती है।

• पलामू व्याघ्र परियोजना में केन्द्र और राज्य का व्यय अनुपात 50 : 50 है।

• झारखंड में सामान्यतः उष्णकटिबंधीय शुष्क एवं उष्ण कटिबंधीय आर्द्र पर्णपाती वन क्षेत्र पाए जाते हैं।

• ईचागढ़ पक्षी विहार झारखंड के पूर्वी सिंहभूम में स्थित है।

• झारखंड में वन संरक्षण समिति का गठन 1909 ई. में किया गया था।

• झारखंड में पहला राष्ट्रीय उद्यान 1954 ई. में हजारीबाग में स्थापित किया गया था।

• ‘ बिरसा मृग विहार ‘ झारखंड के राॅंची में स्थित है।