महात्मा गांधी 9 जनवरी, 1915 को दक्षिण अफ्रीका से स्वदेश भारत लौटे थें। गांधी जी अप्रैल, 1893 में दक्षिण अफ्रीका गये और जनवरी,1915 में वापस आये अपने जीवन का लगभग 22 वर्ष दक्षिण अफ्रीका में बिताए। गांधी जी ने सभी परिस्थितियों में सत्य और अहिंसा का पालन किया। दक्षिण अफ्रीका में वह पहले भारतीय बैरिस्टर थें।
1915 ई. में गांधी जी स्वदेश लौटकर साबरमती आश्रम की स्थापना किया। भारत की राजनीति में आने से पहले महात्मा गांधी गोपाल कृष्ण गोखले के सम्पर्क में आये तथा गोपाल कृष्ण गोखले को गांधी जी ने अपना राजनीतिक गुरु बनाया। और 1917 ई. में बिहार में चम्पारण सत्याग्रह किया, जो नील की खेती ( कृषि ) से जुड़ा आंदोलन अंग्रेजों के खिलाफ था।







