Nilamber Pitamber Academy

प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना (PMIS Scheme)

योजना का परिचय:

  • घोषणा: केंद्रीय बजट 2024-25 में
  • लक्ष्य: 5 वर्षों में 1 करोड़ युवाओं को इंटर्नशिप का अवसर
  • नोडल मंत्रालय: कॉरपोरेट कार्य मंत्रालय (Ministry of Corporate Affairs – MCA)

प्रमुख विशेषताएँ:

  • इंटर्नशिप अवधि: 12 महीने
  • लक्ष्य आयु वर्ग: 21 से 24 वर्ष
  • पात्रता: 1. पूर्णकालिक शिक्षा में नामांकित नहीं होना ,2. किसी पूर्णकालिक रोजगार में नहीं होना.

आर्थिक सहायता:

  • ₹5,000 प्रतिमाह वित्तीय सहायता
  • ₹6,000 एकमुश्त अतिरिक्त सहायता

प्रशिक्षण का स्वरूप:

  • पहले 6 महीनों में वास्तविक उद्योग अनुभव
  • उद्योग की ज़रूरतों और शैक्षणिक ज्ञान के बीच की खाई को कम करना

योजना का उद्देश्य:

  • युवाओं की रोज़गार योग्यताओं को बढ़ाना
  • शिक्षा और उद्योग के बीच समन्वय बनाना
  • राष्ट्रीय कौशल विकास मिशन को मजबूती देना
  • 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य में योगदान
  • निजी क्षेत्र की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना

अब तक की प्रगति:

  • अब तक 1.53 लाख इंटर्नशिप ऑफर
  • केवल 8,700 युवाओं (लगभग 6%) ने ही इंटर्नशिप जॉइन की