प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मालदीव के 60वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में हिस्सा लिया। यह यात्रा दोनों देशों के बीच राजनयिक और सामरिक संबंधों को नई दिशा देने वाली मानी जा रही है।
प्रतीकात्मक महत्व: पीएम मोदी मालदीव के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति मोहम्मद मुज्जू के कार्यभार संभालने के बाद पहले राष्ट्राध्यक्ष हैं जिन्होंने द्वीप राष्ट्र का दौरा किया।
राजनयिक पृष्ठभूमि: सितंबर 2023 में मुज्जू ने ‘India Out’ अभियान के सहारे चुनाव जीता, जिससे भारत के प्रति उनकी दूरी की नीति का संकेत मिला।
फरवरी 2024 में सोशल मीडिया पर ‘Boycott Maldives’ अभियान ट्रेंड करने लगा, जिससे मालदीव के पर्यटन क्षेत्र पर असर पड़ा।
यात्रा के प्रमुख उद्देश्य
1. भारत-मालदीव मुक्त व्यापार समझौते (FTA) के Terms of Reference को अंतिम रूप देना।
2. रणनीतिक क्षेत्रों में महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापनों (MoUs) पर हस्ताक्षर:
✅ नवीकरणीय ऊर्जा (Renewable Energy)
✅ मत्स्य पालन (Fisheries)
✅ डिजिटल अवसंरचना (Digital Infrastructure)