Home Course Study Material Free Series Daily Practice Contact

Jharkhand GK (25 One Liners) Samanya Gayan

On: April 12, 2026 10:28 AM
Share:

Jharkhand GK for – JPSC,JSSC, JCGL, JTET,..

प्रश्न 1. मुख्यमंत्री व्यक्तिगत रूप से किसके प्रति उत्तरदायी होता है ?

उत्तर – राज्यपाल के प्रति

प्रश्न 2. 1798 ई. में बंगाल, बिहार और उड़ीसा में लागू किया गया बंदोबस्त क्या कहलाता है ?

उत्तर – स्थायी बंदोबस्त

प्रश्न 3. राॅंची‌ जिला में टाना भगत पुनर्वास अधिनियम कब पारित किया गया था ?

उत्तर – 1948 ई. में

प्रश्न 4. CNT Act में वह भूमि जो स्थानीय रूप से बसवाला, खंडवत, जिसे धान की खेती के लिए चौरस किया गया हो, उसे क्या कहा जाता है ?

उत्तर – कोरकर

प्रश्न 5. मुख्यमंत्री सामूहिक रूप से किसके प्रति उत्तरदायी होता है ?

उत्तर – विधानसभा के प्रति

प्रश्न 6. वैसी कौन-सी भूमि है, जो CNT Act में परिवार के पुरूष वारिस न‌ होने पर रैयत के मलने के बाद भूस्वामी को वापस मिल जाती है ?

उत्तर – पुनः ग्राह्य भूधृति

प्रश्न 7. झारखंड पार्टी द्वारा राज्य पुनर्गठन आयोग से कितने जिलों के झारखंड की माॅंग की गई थी ?

उत्तर – 4

प्रश्न 8. छोटानागपुर के पठार की रचना किस प्रकार के चट्टान से हुई है ?

उत्तर – लावा चट्टान

प्रश्न 9. किस जिले का पुराना नाम पलाउन है ?

उत्तर – पलामू

प्रश्न 10. छोटानागपुर के पठार की चट्टानें कैसी है ?

उत्तर – क्रिस्टलीय एवं कायांतरित

प्रश्न 11. सरायकेला स्वतंत्र राज्य की स्थापना किसने की थी ?

उत्तर – कुमार विक्रम सिंह

प्रश्न 12. झारखंड में किस नदी बेसिन का जल सर्वाधिक प्रदुषित है ?

उत्तर- दामोदर

प्रश्न 13. किस मंदिर का पुराना नाम बैजनाथ मठ है ?

उत्तर – वैद्यनाथ धाम

प्रश्न 14. छोटानागपुर का पठार प्रायद्वीपीय पठार के किस भाग में स्थित है ?

उत्तर – उत्तर-पूर्वी

प्रश्न 15. जयपाल सिंह के नेतृत्ववाली झारखंड पार्टी का कांग्रेस में किस वर्ष विलय हुआ था ?

उत्तर – 1963 ई.

प्रश्न 16. झारखंड पार्टी का कांग्रेस में विलय बिहार के किस तत्कालीन मुख्यमंत्री की पहल पर हुआ था ?

उत्तर – विनोदानंद झा

प्रश्न 17. झारखंड में कितने लाख हेक्टेयर भूमि में नकदी फसलें उगाई जाती हैं ?

उत्तर – 2 लाख

प्रश्न 18. राज्य में कुल जल संसाधन कितने मिलियन घन मीटर अनुमानित है ?

उत्तर – 28.781

प्रश्न 19. छोटानागपुर का पठार किसका भाग है ?

उत्तर – प्रायद्वीपीय पठार

प्रश्न 20. झारखंड में कितने प्रतिशत जनसंख्या कृषि पर निर्भर है ?

उत्तर – 76 प्रतिशत

प्रश्न 21. विश्व का सबसे बड़ा लाह ( लाख ) निर्यातक केन्द्र झारखंड के किस स्थान पर स्थित है ?

उत्तर – टोरी

प्रश्न 22. भारत को कितने कृषि जलवायु क्षेत्र में विभाजित किया गया है ?

उत्तर – 15

प्रश्न 23. झारखंड में रथयात्रा मेला से संबंधित मंदिर कौन-सा है ?

उत्तर – जगन्नाथ मंदिर

प्रश्न 24. झारखंड में बिरहोर जनजाति के निवास स्थान को क्या कहा जाता है ?

उत्तर – टंडा

प्रश्न 25. एशिया का सबसे बड़ा इस्पात कारखाना किस शहर में स्थित है ?

उत्तर – बोकारो

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment