चर्चा में क्यों?
हाल ही में Telecom Regulatory Authority of India (TRAI) ने टेलीकॉम कंज्यूमर प्रोटेक्शन (13वां संशोधन) रेगुलेशन, 2026 का ड्राफ्ट जारी किया है।

क्या है प्रस्ताव?
- टेलीकॉम कंपनियों को Voice + SMS only प्लान देना अनिवार्य होगा
- हर वैलिडिटी (28, 56, 84 दिन) में बिना डेटा वाला विकल्प देना होगा
- यूजर्स को डेटा प्लान लेने के लिए मजबूर नहीं किया जा सकेगा
मुख्य उद्देश्य
- उपभोक्ताओं को जरूरत के अनुसार प्लान चुनने की आजादी
- अनावश्यक सेवाओं (डेटा) के लिए भुगतान रोकना
- टेलीकॉम सेक्टर में पारदर्शिता और प्रतिस्पर्धा बढ़ाना
कीमत से जुड़ा बड़ा बदलाव
- बिना डेटा वाले प्लान सस्ते होने चाहिए
- कीमत में “अनुपातिक कमी (Proportionate Reduction)” जरूरी
- कंपनियां मनमानी कीमत नहीं रख पाएंगी
किनको होगा सबसे ज्यादा फायदा?
- बुजुर्ग – जिन्हें सिर्फ कॉल/SMS चाहिए
- ग्रामीण क्षेत्र – जहां इंटरनेट सीमित है
- कम आय वर्ग – सस्ते रिचार्ज विकल्प
- फीचर फोन यूजर्स
छोटे रिचार्ज की सुविधा
- अब केवल लंबे (84/365 दिन) प्लान ही नहीं
- कम वैलिडिटी वाले सस्ते प्लान भी उपलब्ध होंगे
कंपनियों को क्या करना होगा?
- हर वैलिडिटी में Voice+SMS प्लान देना
- उचित और संतुलित कीमत तय करना
- ज्यादा विकल्प उपलब्ध कराना
पहले के नियम क्यों असफल रहे?
- कंपनियों ने सीमित प्लान दिए
- कीमत ज्यादा रखी
- यूजर्स को वास्तविक लाभ नहीं मिला
यूजर्स को फायदे
- सस्ते प्लान
- जरूरत के अनुसार चयन
- अनावश्यक खर्च से बचाव
- बेहतर सेवा और पारदर्शिता