झारखंड सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता परीक्षा उपयोगी महत्वपूर्ण जानकारी :
प्रश्न 1. झारखंड की किस जनजाति को ‘ बांस की कला ‘ में दक्ष एवं प्रवीणा माना जाता है ?
उत्तर – मसली
प्रश्न 2. लोहरा जनजाति में प्रचलित गोत्र क्या है ?
उत्तर – ‘ मगहिया ‘
प्रश्न 3. लोहरा जनजाति किस भाषा का प्रयोग करती है ?
उत्तर – सदानी
प्रश्न 4. झारखंड के किस जनजाति को ‘ दाॅंगर ‘ भी कहा जाता है ?
उत्तर – कोरा
प्रश्न 5. कोल जनजाति में वधू मूल्य को क्या कहा जाता है ?
उत्तर – पोटे
प्रश्न 6. किसान जनजाति में जब लड़की को अपने घर लाकर उसके विवाह को सम्मान कराया जाता है, तो उसे क्या कहते हैं ?
उत्तर – गुरूबा
प्रश्न 7. किस जनजाति में ‘ चढ़उआ ‘ विवाह प्रचलित है ?
उत्तर – किसान
प्रश्न 8. झारखंड की किस जनजाति द्वारा स्वयं को ‘ नगेसिया ‘ कहा जाता है ?
उत्तर – किसान
प्रश्न 9. खोंड जनजाति में स्थानांतरित खेती को किस नाम से जाना जाता है ?
उत्तर – पोड़चा
प्रश्न 10. ‘ मरियाह ‘ नरबलि प्रथा किस जनजाति में प्रचलित प्रथा थी ?
उत्तर – खोंड
प्रश्न 11. खरवार जनजाति की भाषा किस परिवार से संबंधित मानी जाती है ?
उत्तर – आस्ट्रिक
प्रश्न 12. खरवार जनजाति का परंपरागत पेशा क्या रहा है ?
उत्तर – कत्था बनाना
प्रश्न 13. पलामू एवं लातेहार जिले की खरवार जनजाति को किस नाम से जाना जाता है ?
उत्तर – अठारह हजारी
प्रश्न 14. झारखंड की किस जनजाति को लड़ाकू जनजाति माना जाता है ?
उत्तर – खरवार जनजाति
प्रश्न 15. कंवर जनजाति में वधू मूल्य को क्या कहा जाता है ?
उत्तर – सुकदाम
प्रश्न 16. कंवर जनजाति को कब अनुसूचित जनजाति की श्रेणी में शामिल किया गया ?
उत्तर – 2003 ई.
प्रश्न 17. करमाली जनजाति का पवित्र स्थल क्या कहलाता है ?
उत्तर – देउकरी
प्रश्न 18. किस जनजाति को अस्त्र-शस्त्र बनाने में निपुण माना जाता है ?
उत्तर – करमाली
प्रश्न 19. कौन-सी जनजाति के लोग शिल्पकार होते हैं ?
उत्तर – करमाली
प्रश्न 20. गोंड जनजाति के पूजारी ‘ बैगा ‘ का सहायक कौन होता है ?
उत्तर – मति
प्रश्न 21. गोंड जनजाति की स्थानांतरित कृषि का क्या नाम है ?
उत्तर – दीपा
प्रश्न 22. भारत की दूसरी बड़ी जनजाति कौन-सी है ?
उत्तर – गोंड
प्रश्न 23. चीक बड़ाईक जनजाति में पुनर्विवाह को किस नाम से जाना जाता है ?
उत्तर – सगाई
प्रश्न 24. चीक बड़ाईक जनजातीय समुदाय में किसके द्वारा विवाह सम्पन्न कराया जाता है ?
उत्तर – ठाकुर
प्रश्न 25. झारखंड की किस जनजाति को ‘ हाथों से बने कपड़ों का जनक ‘ माना जाता है ?
उत्तर – चीक बड़ाईक
प्रश्न 26. चेरो जनजाति में प्रचलित विवाह को क्या कहा जाता है ?
उत्तर – ढोला
प्रश्न 27. बैगा जनजाति के लोग किस पशु को पवित्र मानते हैं ?
उत्तर – बाघ
प्रश्न 28. बैगा जनजाति में प्रचलित विवाह का नाम क्या है ?
उत्तर – लाम सेना
प्रश्न 29. किसे बिरहोर जनजाति के पारिवारिक देवता के रूप में पूजा जाता है ?
उत्तर – हेपरोम
प्रश्न 30. बिरहोर जनजाति के लोग छोटी-छोटी झोपड़ियों में रहते हैं, उसे क्या कहते है ?
उत्तर – कुरहर
Link : फ्री सामान्य हिन्दी टेस्ट सीरीज










