महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तरी
प्रश्न 1. किस महाद्वीप को मानव की आदि जन्म-स्थली माना जाता है ?
उत्तर – अफ्रीका महाद्वीप को
प्रश्न 2. किसे ‘ मानव का आदि पूर्वज ‘ माना जाता है ?
उत्तर – आस्ट्रेलोपिथेकस
प्रश्न 3. किसे ‘ मानव माता ‘ ( Mother of Man ) कहा जाता है ?
उत्तर – लुसी को
प्रश्न 4. सबसे पहले का मानव सदृश्य प्राणी जो प्रज्ञा मानव ( होमो सेपियन्स ) से प्रजातीय रूप से भिन्न था, उसे सामान्यतया जाना जाता है –
उत्तर – पिथेकैन्थ्रोपस के रूप में
प्रश्न 5. भारत के किस क्षेत्र से सर्वप्रथम मनुष्य संबंधी पुरातात्विक प्रमाण मिले ?
उत्तर – नर्मदा घाटी
प्रश्न 6. होमो इरेक्टस का एक कपाल किस स्थल से प्राप्त हुआ था ?
उत्तर – नर्मदा घाटी में हथनोरा
प्रश्न 7. किसे आग की खोज करने का श्रेय दिया जाता है ?
उत्तर – होमो इरेक्टस को
प्रश्न 8. किसे मृतकों का अंतिम संस्कार करने वाला प्रथम मानव माना जाता है ?
उत्तर – नियण्डरथाल को
प्रश्न 9. आधुनिक मानव के हाल का पूर्वज किसे माना जाता है ?
उत्तर – क्रो-मैग्नन मनुष्य
प्रश्न 10. प्रारंभिक पूर्ण मानव को किस नाम से जाना जाता था ?
उत्तर – क्रो-मैग्नन
प्रश्न 11. आधुनिक मानव को वैज्ञानिक भाषा में क्या कहा जाता है ?
उत्तर – होमो सेपियन्स
प्रश्न 12. किस स्थल पर प्रथम भारतीय पुरापाषाण कलाकृति की खोज हुई थी ?
उत्तर – पल्लवरम्
प्रश्न 13. भारत में सर्वप्रथम पूर्वपाषाणकालीन उपकरण राॅबर्ट ब्रूस फुट को कब मिला था ?
उत्तर – 1863 ई. में
प्रश्न 14. भारत में प्रागैतिहासिक मानव का प्राचीनतम जीवाश्म, किस स्थल से मिला है ?
उत्तर- हथनोरा
प्रश्न 15. पूर्वपाषाणकालीन मानव का मुख्य धंधा क्या था ?
उत्तर – शिकार खेलना ( आखेटक )
प्रश्न 16. पुरापाषाणकाल के आदि मानव के मनोरंजन का साधन क्या था ?
उत्तर – शिकार
प्रश्न 17. पुरापाषाणकाल में मनुष्य द्वारा की गई सबसे बड़ी खोज क्या थी ?
उत्तर – आग जलाना
प्रश्न 18. भारत में पूर्व प्रस्तर युग में अधिकांश औजार किसके बने होते थें ?
उत्तर – स्फटिक
प्रश्न 19. पुरापाषाण काल एवं नवपाषाण काल के मध्यवर्ती काल को क्या कहा जाता है ?
उत्तर – मध्यपाषाण काल
प्रश्न 20. पशुपालन का प्राचीनतम साक्ष्य कहाॅं से प्राप्त हुआ है ?
उत्तर – बागोर से
प्रश्र 21. मेसोलिथिक संस्कृति का महत्वपूर्ण स्थल ‘ भीमबेटका ‘ किस राज्य में स्थित है ?
उत्तर – मध्यप्रदेश में
प्रश्न 22. भीमबेटका किसके लिए प्रसिद्ध है ?
उत्तर – गुफाओं के चित्र
प्रश्न 23. किस मध्य पाषाणकालीन पुरास्थल से मृग-श्रृंग ( हरिण का सींग ) के छल्लों की माला के प्रमाण मिले हैं ?
उत्तर – महदहा
प्रश्न 24. किस मध्य पाषाणिक स्थल से हड्डी के बने आभूषण प्राप्त हुए हैं ?
उत्तर – बागोर
प्रश्न 25. भारत के किस शिलाश्रय से सर्वाधिक चित्र प्राप्त हुए हैं ?
उत्तर – भीमबेटका
प्रश्न 26. पाषाणयुगीन लोगों ने सबसे पहले किस जानवर को पालतू बनाया ?
उत्तर – कुत्तों को
प्रश्र 27. भारत में मानव अस्थि-पंजर/ कंकाल के प्रमाण किस काल से मिलने शुरू हो गये थें ?
उत्तर – मध्यपाषाण काल से
प्रश्न 28. किस प्रदेश से मिले मध्यपाषाणिक पुरास्थलों को ‘ टेरी स्थल ‘ कहा जाता है ?
उत्तर – तमिलनाडु
प्रश्न 29. मनुष्य किस काल में खाद्य-संग्राहक से खाद्य-उत्पादक बना ?
उत्तर – नवपाषाणकाल में
प्रश्न 30. भारतीय उपमहाद्वीप में कृषि का प्राचीनतम साक्ष्य कहाॅं से प्राप्त हुए हैं ?
उत्तर – मेहरगढ़ से
प्रश्न 31. प्रागैतिहासिक अन्न उत्पादक स्थल मेहरगढ़ कहाॅं अवस्थित है ?
उत्तर – पश्चिमी बलुचिस्तान में
प्रश्न 32. मानव द्वारा सर्वप्रथम प्रयुक्त अनाज क्या था ?
उत्तर – गेंहू
प्रश्न 33. किस स्थान पर नवपाषाण स्तर पर गेहूं एवं जौ की खेती के सर्वप्रथम प्रमाण मिलते हैं ?
उत्तर – मेहरगढ़
प्रश्न 34. भारतीय उपमहाद्वीप में धान की खेती का प्राचीनतम साक्ष्य किस पुरातात्विक स्थल से प्राप्त हुआ है ?
उत्तर – उत्तर प्रदेश में कोलडिहवा
प्रश्न 35. खानाबदोश आदमी ने किस काल में स्थायी रूप से बसना आरंभ किया ?
उत्तर – नवपाषाण काल में
प्रश्र 36. गंगा के मैदान में मानव बस्ती का प्राचीनतम अवशेष कहाॅं मिलता है ?
उत्तर – कालपी
प्रश्न 37. किस नवपाषाणिक पुरास्थल से गर्त-निवास के प्रमाण मिलते हैं ?
उत्तर – बुर्जहोम
प्रश्र 38. भारत में कुछ क्षेत्रों में लोग जमीन के अंदर गढ्ढों में रहते थें, इस बात का संकेत कहाॅं के खुदाई से मिलता है ?
उत्तर – कश्मीर
प्रश्र 39. गर्त-निवास किस संस्कृति का विशिष्ट लक्षण है ?
उत्तर – कश्मीर घाटी की नवपाषाणिक संस्कृति
प्रश्न 40. दक्कन के राख के टीलें किस बात को प्रदर्शित करते हैं ?
उत्तर – नवपाषाण युग के मवेशी रखनेवालों की बस्ती के अवशेष










