प्रतियोगिता परीक्षा उपयोगी झारखंड सामान्य ज्ञान :
प्रश्न 1. मुंडा पंचायत के लोग जहां बैठकी करते हैं, उस स्थान को क्या कहा जाता है ?
उत्तर – अखड़ा
प्रश्न 2. ‘ बाबा बैद्यनाथ धाम ‘ झारखंड के किस जिले में स्थित है ?
उत्तर – देवघर जिला
प्रश्न 3. झारखंड की धरती से भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के पहले विद्रोही शहीद कौन थें ?
उत्तर – तिलका मांझी
प्रश्न 4. झारखंड के किस जिले से अलग करके खूॅंटी जिले का गठन किया गया था ?
उत्तर – राॅंची जिला
प्रश्र 5. किस वर्ष गोड्डा जिला को संथाल परगना से अलग किया गया था ?
उत्तर – 1983 ई. में
प्रश्र 6. केन्द्रीय ईंधन अनुसंधान संस्थान झारखंड के किस शहर में स्थित है ?
उत्तर – धनबाद
प्रश्र 7. झारखंड राज्य जल नीति कब अस्तित्व में आया ?
उत्तर – 2011 ई. में
प्रश्न 8. झारखंड में वन्यजीव अभयारण्यों की संख्या कितनी है ?
उत्तर – 10
प्रश्र 9. जुबली पार्क झारखंड के किस शहर में स्थित है ?
उत्तर – जमशेदपुर में
प्रश्न 10. झारखंड में अनुसूचित जातियों का प्रतिशत कितना है ?
उत्तर – 12.1%
प्रश्न 11. दुमका का हिजला मेला किस नदी तट पर आयोजित किया जाता है ?
उत्तर – मयूराक्षी नदी
प्रश्र 12. झारखंड की सबसे बड़ी नदी कौन-सी है ?
उत्तर – दामोदर नदी
प्रश्न 13. हो जनजाति में वधू-मूल्य को क्या कहा जाता है ?
उत्तर – पोन
प्रश्न 14. प्रसिद्ध तीरंदाज दीपिका कुमारी ने किस संस्थान से प्रशिक्षण प्राप्त किया है ?
उत्तर – टाटा धनुर्विद्या अकादमी, जमशेदपुर
प्रश्र 15. अंतिम नागवंशी राजा कौन था ?
उत्तर – चिंतामणि नाथ शाहदेव
प्रश्न 16. पारसनाथ पहाड़ की ऊंचाई कितने मीटर है ?
उत्तर – 1365 मीटर
प्रश्न 17. संथाल विद्रोह का प्रारंभ झारखंड के किस स्थान से हुआ था ?
उत्तर – भोगनाडीह
प्रश्न 18. संथाल विद्रोह को अन्य किस नाम से भी जाना जाता है ?
उत्तर – हुल विद्रोह
प्रश्न 19. संथाल विद्रोह का प्रारंभ कब हुआ था ?
उत्तर – 1855 ई.
प्रश्र 20. ताॅंबे के उत्पादन में झारखंड का भारत में कौन-सा स्थान है ?
उत्तर – प्रथम
प्रश्र 21. ‘ हिरनी जलप्रपात ‘ झारखंड के किस जिले में स्थित है ?
उत्तर – पश्चिमी सिंहभूम
प्रश्र 22. विश्व में बाघों की पहली गणना कहाॅं हुई थी ?
उत्तर – बेतला नेशनल पार्क ( झारखंड में )
प्रश्र 23. गुमानी नदी कहाॅं से निकलती है ?
उत्तर – राजमहल की पहाड़ियां से
प्रश्न 24. ‘ मंदिरों का गाॅंव ‘ झारखंड के किस स्थान को कहा जाता है ?
उत्तर – मलूटी
प्रश्न 25. ‘ हनुमान जी ‘ का जन्म स्थान झारखंड में किस स्थान को माना जाता है ?
उत्तर – अंजनधाम











