होम जे.एस.एस.सी. एस.एस.सी. कर्रेंट अफेयर्स प्रेक्टिस क्विज ब्लॉग प्रारंभिक परीक्षा मुख्य परीक्षा अन्य

झारखण्ड गठन के बाद बने जिलों का नाम, क्रम एवं तिथि।

On: August 5, 2026 6:45 AM
Share:

झारखण्ड राज्य 15 नवंबर, 2000 ई. को बिहार के 18 जिलों को काटकर देश का 28वां राज्य के रूप में गठन गया। एकिकृत बिहार के कुल क्षेत्रफल- में,73,877 वर्ग किमी था। जब झारखंड राज्य का गठन एवं बिहार राज्य का पुनर्गठन किया गया, तब झारखंड को दक्षिणी बिहार के 18 जिलें मिला, जबकि बिहार को 37 जिला। एकिकृत बिहार के भौगोलिक दृष्टिकोण से झारखंड को 79,714 वर्ग किलोमीटर का क्षेत्रफल प्राप्त हुआ, वहीं बिहार का क्षेत्रफल 97,163 वर्ग किलोमीटर रखा गया। इस तरह एकिकृत बिहार के क्षेत्रफल का प्रतिशत क्रमशः झारखंड को 45,85 % जबकि बिहार को 54,15% है। झारखंड भारत के कुल भौगोलिक क्षेत्रफल का 2,42% आता है।

झारखंड गठन ( 15 नवंबर, 2000 ई. ) के बाद झारखंड के 6 नये जिलों का गठन किया गया।

1. झारखंड के 19वाॅं लातेहार जिला बना जो पलामू जिला को काटकर 4 अप्रैल, 2001 ई. को बनाया गया।

2. 20वाॅं जामताड़ा जिला जो दुमका जिला को काटकर, 26 अप्रैल, 2001 ई. को बनाया गया।

3. 21वाॅं सिमडेगा जिला जो गुमला जिला को काटकर 30 अप्रैल,2001 ई. को बनाया गया।

4. 22वाॅं सरायकेला-खरसावां जिला जो पश्चिमी सिंहभूम को काटकर 30 अप्रैल, 2001 ई. को बनाया गया।

5. 23वाॅं खूॅंटी जिला जो राॅंची जिला को काटकर 12 सितंबर, 2007 ई. को बनाया गया।

6. 24वाॅं रामगढ़ जिला जो हजारीबाग जिला को काटकर 12 सितंबर,2007 ई. को बनाया गया।

नये जिलों के साथ वर्तमान में झारखंड में कुल 24 जिलें हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment