कांग्रेस पार्टी की स्थापना कब हुई थी ? भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी की स्थापना किसने किया था?
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी की स्थापना, 28 दिसंबर, 1885 ई. को बम्बई ( मुम्बई ) के ग्वालिया टैंक स्थित गोकुलदास तेजपाल संस्कृत काॅलेज के भवन में की गई थी। इस बैठक में 72 प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया था, जिसकी अध्यक्षता व्योमेश चन्द्र बनर्जी ने की थी । कांग्रेस पार्टी की स्थापना ए. ओ. ह्यूम द्वारा की गई थी, जो एक अवकाश प्राप्त अंग्रेज अधिकारी थें। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का नामकरण दादाभाई नौरोजी के परामर्श पर किया गया था।






