झारखंड आंदोलन महत्वपूर्ण सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी ( प्रश्न संख्या 51 से 75 तक ), भाग-3
प्रश्न 51. किस विद्रोह को ‘ गंगानारायण हंगामा ‘ भी कहा जाता है ?
उत्तर – भूमिज विद्रोह
प्रश्न 52. सन् 1853-56 में फूलों-झानो बहनों ने किस विद्रोह में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी ?
उत्तर – संथाल विद्रोह
प्रश्न 53. नीलांबर खरवार एवं पीतांबर खरवार दोनों भाईयों ने कहाॅं पर 1857 ई. के विद्रोह का नेतृत्व किया था ?
उत्तर – पलामू
प्रश्न 54. नीलांबर खरवार एवं पीतांबर खरवार दोनों भाईयों ने किन जनजातियों को इकट्ठा कर 1857 का विद्रोह किया था ?
उत्तर – खरवार एवं चेरो
प्रश्न 55. नीलांबर एवं पीतांबर को किस स्थान पर फाॅंसी दी गई थी ?
उत्तर – लेस्लीगंज ( पलामू )
प्रश्न 56. वीर तेलंगा खड़िया का जन्म कब हुआ था ?
उत्तर – 9 फरवरी, 1806 ई.
प्रश्न 57. तेलंगा खड़िया का जन्म झारखंड के किस जिले में हुआ था ?
उत्तर – गुमला जिला
प्रश्न 58. तेलंगा खड़िया के द्वारा बनाया गया संगठन का नाम क्या था ?
उत्तर – जुड़ी पंचायत
प्रश्न 59. तेलंगा खड़िया की गोली मारकर हत्या किसने की थी ?
उत्तर – बोधन सिंह ने
प्रश्न 60. तेलंगा खड़िया की मृत्यु कब हुई थी ?
उत्तर – 22 अप्रैल , 1880 को
प्रश्न 61. जतरा भगत का जन्म कब हुआ था ?
उत्तर – 1 अक्टूबर , 1888 ई. को
प्रश्न 62. जतरा भगत ने टाना भगत आंदोलन कब प्रारंभ किया था ?
उत्तर – अप्रैल , 1914 ई. में
प्रश्न 63. जतरा भगत को गिरफ्तार कर किस जेल में रखा गया था ?
उत्तर – राॅंची के जेल में
प्रश्न 64. जयपाल सिंह का संबंध किस जनजाति से था ?
उत्तर – मुंडा जनजाति
प्रश्न 65. जयपाल सिंह के सांस्कृतिक गुरु कौन थें ?
उत्तर – सुकरा पाहन
प्रश्न 66. जयपाल सिंह को ओलंपिक के लिए भारतीय हाॅकी टीम की कमान किस वर्ष दी गई थी ?
उत्तर – 1928 ई. में
प्रश्न 67. किस वर्ष भारतीय हॉकी टीम ने जयपाल सिंह के नेतृत्व में अपना पहला स्वर्ण पदक प्राप्त किया था ?
उत्तर – 1928 ई. में
प्रश्न 68. जयपाल सिंह मुंडा ने किस पार्टी का गठन किया था ?
उत्तर – छोटानागपुर आदिवासी महासभा
प्रश्न 69. जयपाल सिंह मुंडा की मृत्यु कब हुई थी ?
उत्तर -:23 मार्च , 1970
प्रश्न 70. हरिबाबा द्वारा 1930-31 ई. में झारखंड के किस क्षेत्र में आंदोलन किया गया था ?
उत्तर – हजारीबाग
प्रश्न 71. 1910 ई. में किसने ‘ ढाका छात्र संघ ‘ की स्थापना की थी ?
उत्तर – जे. बर्थोलेमन ने
प्रश्न 72. जयपाल सिंह मुंडा आदिवासी महासभा के अध्यक्ष कब बने थें ?
उत्तर – 1939 ई.
प्रश्न 73. नीलांबर खरवार एवं पीतांबर खरवार का संबंध किस गांव से था ?
उत्तर – चेमो सनेया
प्रश्न 74. नीलांबर खरवार एवं पीतांबर खरवार का आपस में क्या संबंध था ?
उत्तर – सहोदर भाई
प्रश्न 75. टाना भगत आंदोलन पर किसका अधिक प्रभाव था ?
उत्तर – महात्मा गांधी का
Link :
झारखंड आंदोलन महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तरी भाग-2









1 thought on “Jharkhand GK- झारखंड आंदोलन महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तरी : भाग-3”