झारखण्ड सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता परीक्षा उपयोगी प्रश्नोत्तरी :
प्रश्न 1. पारसनाथ पहाड़ी किस धर्म से संबंधित है ?
उत्तर – जैन धर्म एवं संथाल जनजाति
प्रश्न 2. ‘ भारतीय खनन संस्थान ‘ झारखंड में कहाॅं स्थित है ?
उत्तर – धनबाद में
प्रश्न 3. झारखंड में प्रसिद्ध कीनन स्टेडियम कहाॅं है ?
उत्तर – जमशेदपुर
प्रश्न 4. झारखंड पार्टी का मूल नाम क्या था, जिसका गठन 1949 में किया गया था ?
उत्तर – आदिवासी महासभा
प्रश्न 5. झारखंड का वह एकमात्र आदिवासी नेता कौन है, जिसका चित्र संसद के सेन्ट्रल हाॅल में लगा हुआ है ?
उत्तर – बिरसा मुंडा
प्रश्न 6. किस पशु को झारखंड के राज्य-पशु का दर्जा दिया गया है ?
उत्तर – इंडियान एलीफेंट
प्रश्न 7. झारखंड में जंगल वारफेयर स्कूल कहाॅं स्थापित है ?
उत्तर – लातेहार
प्रश्न 8. 1925 ई. में गांधी जी किनके अनुरोध पर जमशेदपुर आये थें ?
उत्तर – सी. एफ. एण्डूज
प्रश्न 9. संथाली भाषा और साहित्य की अधिकृत लिपि का क्या नाम है ?
उत्तर – ओलचिकी
प्रश्न 10. ‘ मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना ‘ झारखंड में कब लागू की गई ?
उत्तर – 2017 ई.
प्रश्न 11. झारखंड में ‘ बादमा ‘ किला कहाॅं स्थित है ?
उत्तर – हजारीबाग
प्रश्न 12. सैनिक स्कूल ‘ तिलैया ‘ की स्थापना कब हुई थी ?
उत्तर – 1963 ई.
प्रश्न 13. राॅंची संग्रहालय की स्थापना कब हुई थी ?
उत्तर – 1972 ई.
प्रश्न 14. केन्द्रीय विश्वविद्यालय झारखंड में कहाॅं स्थित है ?
उत्तर – राॅंची में
प्रश्न 15. रिसा मुंडा ने किस व्यक्ति को मुंडाओं का शासक चुना था ?
उत्तर- सुतिया पाहन
प्रश्न 16. झारखंड में सार्वाधिक बाॅक्साइट खनन केन्द्र किस जिले में है ?
उत्तर – गुमला
प्रश्न 17. उधवा पक्षी विहार झारखंड के किस जिले में स्थित है ?
उत्तर – साहिबगंज
प्रश्न 18. ‘ बिरसा मृग विहार ‘ झारखंड के किस जिले में स्थित है ?
उत्तर – राॅंची
प्रश्न 19. गौतमबुद्ध अभयारण्य किस जिले में स्थित है ?
उत्तर- कोडरमा
प्रश्न 20. जवाहरलाल नेहरू जैविक उद्यान पार्क कहाॅं स्थित है ?
उत्तर – बोकारो











