झारखंड के प्रमुख पर्व-त्योहार प्रतियोगी परीक्षा उपयोगी प्रश्नोत्तरी:
प्रश्न 1. झारखंड के किस पर्व को अक्षय तृतीया को मनाया जाता है ?
उत्तर – मंडा पर्व
प्रश्न 2. किस पर्व के संबंध में यह मान्यता है कि इसे मनाने से फसलों में कोई रोग नहीं लगता है ?
उत्तर – कदलेटा पर्व
प्रश्न 3. झारखंड में कौन-सा पर्व भाई-बहन के प्रेम को प्रदर्शित करता है ?
उत्तर – करम पूजा
प्रश्न 4. सात प्रकार के अनाज से तैयार प्रसाद ‘ पखवा’ किस पर्व के अवसर पर लोगों को दिया जाता है ?
उत्तर – सोहराय
प्रश्न 5. सोहराय पर्व किस माह में मनाया जाता है ?
उत्तर – कार्तिक
प्रश्न 6. जनी शिकार पर्व कितने वर्षों के अंतराल पर मनाया जाता है ?
उत्तर – 12 वर्ष
प्रश्न 7. झारखंड के किस पर्व को ‘ राइज बहरलक ‘ के नाम से भी जाना जाता है ?
उत्तर – बहुरा
प्रश्न 8. झारखंड के किस पूजा में केवल पुरुष ही भाग लेते हैं ?
उत्तर – सूरजाही पूजा
प्रश्न 9. किस पूजा को ‘ देव-भूत पूजा ‘ के रूप में मनाया जाता है ?
उत्तर – देशउली
प्रश्न 10. पाटो सरना किस जनजाति से संबंधित पर्व है ?
उत्तर – खड़िया
प्रश्न 11. कौन-सी पूजा मानव एवं पालतू पशुओं की रक्षा के लिए की जाती है ?
उत्तर – जाडकोर पूजा
प्रश्न 12. झारखंड के किस पर्व को ‘ झण्डा पर्व ‘ भी कहा जाता है ?
उत्तर – माघे पूजा
प्रश्न 13. सेंदरा पर्व किस जनजाति द्वारा मनाया जाता है ?
उत्तर – उराॅंव
प्रश्न 14. किस पर्व के अवसर पर प्रत्येक घर से टूटे हुए बर्तन, पुराने पात्र , झाड़ू एवं टूटे हुए हल गाॅंव की सीमा के बाहर फेंक दिये जाते हैं ?
उत्तर – बोरा बलौंजी पर्व
प्रश्न 15. जनजातीय समाज में जब तक बा पर्व नहीं मनाया जाता, तब तक ………………. के फूल को घर में लाना वर्जित होता है ।
उत्तर – साल