History 20 important questions with answers
प्रश्न 1. 1915 ई. में भारत लौटने के बाद महात्मा गांधी ने कौन-सा आश्रम स्थापित किया था ?
उत्तर – साबरमती आश्रम
प्रश्न 2. सविनय अवज्ञा आंदोलन का काल कब से कब तक चला था ?
उत्तर – 1930 ई. से 1934 ई. तक
प्रश्न 3. कम्युनिस्ट पार्टी की स्थापना हिन्दुस्तान में कब हुई थी ?
उत्तर – 1925 ई. में
प्रश्न 4. ब्रिटिश संसद सदस्य बनने वाले द्वितीय भारतीय व्यक्ति कौन थें ?
उत्तर – एस. पी. सिन्हा
प्रश्न 5. 1931 ई. की गाॅंधी इरविन समझौता में किसने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी ?
उत्तर – तेज बहादुर एवं डॉ. जयकर
प्रश्न 6. तीसरा गोलमेज सम्मेलन लंदन में कब हुआ था ?
उत्तर – 1932 ई. में
प्रश्न 7. जालियांवाला बाग हत्याकांड किस तिथि को हुआ था ?
उत्तर – 13 अप्रैल , 1919 ई. को
प्रश्न 8. किस महाराजा ने हिन्दुस्तान से काश्मीर के अधिमिलन पत्र पर हस्ताक्षर किया था ?
उत्तर – हरि सिंह ने
प्रश्न 9. औरंगजेब ने किस सिक्ख गुरु को फांसी दिया था ?
उत्तर – गुरु तेग बहादुर
प्रश्न 10. बीजापुरी कर्नाटक क्षेत्र को जीतने के लिए शिवाजी ने किसके साथ संधि की ?
उत्तर – गोलकुंडा के क़ुतुब शाह
प्रश्न 11. शिवाजी के धर्मगुरु कौन थें ?
उत्तर – रामदास
प्रश्न 12. मुगलों से मान्यता प्राप्त करने वाले प्रथम मराठा कौन थें ?
उत्तर – शाहू
प्रश्न 13. अंग्रेजों ने हुगली पर अधिकार करने के लिए मुगलों से युद्ध कब किया था ?
उत्तर – 1686 ई. में
प्रश्न 14. किसने विधवा पुनर्विवाह कानून पारित किया था ?
उत्तर – लाॅर्ड कैनिंग
प्रश्न 15. प्रार्थना समाज के संस्थापक कौन थें ?
उत्तर – आत्माराम पांडुरंग
प्रश्न 16. अंतिम नन्द शासक कौन था ?
उत्तर – धनानंद
प्रश्न 17. आंध्र क्षेत्र में सातवाहनों के तुरंत बाद कौन उत्तराधिकारी हुए थें ?
उत्तर – इक्ष्वाकु
प्रश्न 18. पूर्व गुप्तकाल में कर्ज पर सामान्यतः सूद की दर क्या थी ?
उत्तर – 15 %
प्रश्न 19. आगरा शहर की स्थापना किसने किया था ?
उत्तर – सिकंदर लोदी ने
प्रश्न 20. दिल्ली सल्तनत का संस्थापक कौन था ?
उत्तर – कुतुबुद्दीन ऐबक
प्रश्न 21. उड़ीसा में गजपति वंश के संस्थापक कौन थें ?
उत्तर – कपिलेन्द्र
प्रश्न 22. चित्तौड़ में प्रसिद्ध कीर्त्तिस्तंभ का निर्माण किसने किया था ?
उत्तर – राणा कुंभा ने
प्रश्न 23. गुरू नानक का जन्म कहाॅं हुआ था ?
उत्तर – तलवंडी
प्रश्न 24. बंगला में किसके शासन-काल में स्थायी बंदोबस्त लागू हुआ था ?
उत्तर – कार्नवालिस
प्रश्न 25. तंबाकू का प्रवेश किस मुगल बादशाह के समय हुआ ?
उत्तर – जहाॅंगीर







