झारखंड करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी :- ( झारखंड बजट 2025-26, आर्थिक सर्वेक्षण: 2024-25, लोकसभा, विधानसभा चुनाव, पेसा अधिनियम )
प्रश्न 1. झारखंड वासियों की झारखंड के बजट में भागीदारी सुनिश्चित हो इसके लिए वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए कौन-सा बजट पोर्टल विकसित किया गया है ?
उत्तर – अबुआ बजट पोर्टल
प्रश्न 2. वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए कुल कितने करोड़ रूपये का बजट पेश किया गया है ?
उत्तर – 1,45,400 करोड़
प्रश्न 3. झारखंड बजट 2025-26 के अनुसार झारखंड को वर्ष 2030 तक कितने रूपये का अर्थव्यवस्था बनने का लक्ष्य रखा गया है ?
उत्तर – 4.6 ट्रिलियन रूपया
प्रश्न 4. झारखंड बजट 2025-26 के अनुसार वित्तीय वर्ष 2025-26 में राज्य का आर्थिक विकास दर कितना रहने का अनुमान है ?
उत्तर – 7.3 %
प्रश्न 5. झारखंड बजट 2025-26 के अनुसार वित्तीय वर्ष 2025-26 में झारखंड राज्य मिलेट योजना अंतर्गत कितने किसानों को अनुदान देने का प्रस्ताव है ?
उत्तर – 1 लाख किसानों को
प्रश्न 6. झारखंड बजट 2025-26 के अनुसार वाल्मीकि योजना के तहत प्रति माह कितने रूपये की आर्थिक सहायता देने की बात कही गई है ?
उत्तर – 4000 रूपये
प्रश्न 7. झारखंड बजट 2025-26 के अनुसार कितने नई तकनीकी विश्वविद्यालय की स्थापना का प्रस्ताव है ?
उत्तर – 3
प्रश्न 8. झारखंड बजट 2025-26 के अनुसार किन-किन स्थानों पर School of Business and Mass Communication की स्थापना किया जाएगा ?
उत्तर – पलामू, जमशेदपुर, रांची, हजारीबाग, धनबाद एवं देवघर
प्रश्न 9. झारखंड बजट 2025-26 के अनुसार राज्य सरकार के उपयोग हेतु किस जिला में नए Domestic Airport एवं Air Cargo Hub का निर्माण किया जाएगा ?
उत्तर – साहेबगंज
प्रश्न 10. झारखंड बजट 2025-26 के अनुसार राज्य के किस जिले में ‘ फुड क्राफ्ट संस्थान ‘ की स्थापना किया गया है ?
उत्तर – देवघर
प्रश्न 11. झारखंड बजट 2025-26 के अनुसार आगामी वित्तीय वर्ष 2025-26 में रेशम प्रक्षेत्र में कितने मीट्रिक टन तसर उत्पादन का लक्ष्य रखा गया है ?
उत्तर – 1800 मीट्रिक टन
प्रश्न 12. झारखंड बजट 2025-26 के अनुसार मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के लिए वित्तीय वर्ष 2025-26 में कितने रूपये खर्च करने का प्रावधान किया गया है ?
उत्तर – 13363 करोड़ 35 लाख
प्रश्न 13. झारखंड आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट 2024-25 के अनुसार अबुआ आवास योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2027-28 तक कुल कितने आवास बनाने का लक्ष्य रखा गया है ?
उत्तर – 20 लाख
प्रश्न 14. झारखंड आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट 2024-25 के अनुसार राज्य का प्रति व्यक्ति आय स्थिर मूल्य पर 2023-24 में कितना रहा ?
उत्तर – 65,062 रूपये
प्रश्न 15. झारखंड आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट 2024-25 के अनुसार वर्तमान में झारखंड में कुल कितने विश्वविद्यालय की संख्या कितनी है ?
उत्तर – 38
प्रश्न 16. झारखंड आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट 2024-25 के अनुसार झारखंड में राष्ट्रीय राजमार्ग की कुल लंबाई कितना किलोमीटर है ?
उत्तर – 3500 किलोमीटर
प्रश्न 17. झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 में नेताप्रतिपक्ष बाबु लाल मरांडी किस विधानसभा क्षेत्र से विजयी हुए ?
उत्तर – धनवार
प्रश्न 18. झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 कितने चरणों में सम्पन्न हुआ ?
उत्तर – 2 चरणों में
प्रश्न 19. झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 में झामुमो के नेतृत्व वाली महागठबंधन को कितनी सीटें प्राप्त हुई थी ?
उत्तर – 56 सीटें
प्रश्न 20. झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 में सबसे बड़े दल के रूप में उभरे झारखंड मुक्ति मोर्चा को कितनी सीटें प्राप्त हुई थी ?
उत्तर – 34 सीटें
प्रश्न 21. 18वीं लोकसभा आम चुनाव 2024 में झारखंड की कितनी सीटों पर चुनाव हुआ ?
उत्तर – 14 सीटें
प्रश्न 22. लोकसभा चुनाव 2024 के पश्चात नरेंद्र मोदी के तीसरे मंत्रिमंडल में झारखंड के किस सांसद को रक्षा मंत्रालय का राज्यमंत्री बनाया गया है ?
उत्तर – संजय सेठ
प्रश्न 23. झारखंड सरकार द्वारा आदिवासी स्वशासन को मजबूत करने हेतु पंचायत उपबंध ( अनुसूचित क्षेत्रों पर विस्तार ) झारखंड नियमावली -2025 को किस तिथि को अधिसूचित किया गया ?
उत्तर – 02 फरवरी, 2026
प्रश्न 24. झारखंड सरकार द्वारा अधिसूचित पेसा अधिनियम, 2025 झारखंड के कितने जिलों में लागू होगी ?
उत्तर – 16
प्रश्न 25. झारखंड सरकार द्वारा अधिसूचित पेसा अधिनियम 2025 पूर्ण रूप से झारखंड के 13 जिलों में लागू होगी, आंशिक रूप से यह कितने जिलों में लागू होगी ?
उत्तर – 3 जिलें
प्रश्न 26. झारखंड सरकार द्वारा अधिसूचित पेसा अधिनियम 2025 में कुल कितने अध्याय हैं ?
उत्तर – 17
प्रश्न 27. झारखंड सरकार द्वारा अधिसूचित पेसा अधिनियम 2025 में पारंपरिक ग्राम, ग्राम सभाओं तथा उनकी सीमाओं की मान्यता और प्रकाशन की जिम्मेदारी किसे सौंपी गई है ?
उत्तर – उपायुक्त को
प्रश्न 28. सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना का उद्देश्य क्या है ?
उत्तर – बाल विवाह प्रथा पर जोर, महिला सशक्तिकरण एवं बालिका शिक्षा पर जोर
प्रश्न 29. झारखंड सरकार द्वारा 100% संपोषित अबुआ आवास योजना के तहत 2026 तक कितना पक्का आवास निर्माण का लक्ष्य रखा गया है ?
उत्तर – 8 लाख
प्रश्न 30. वन सर्वेक्षण रिपोर्ट 2023 के अनुसार क्षेत्रफल की दृष्टि से झारखंड का सबसे वनाच्छादित जिला कौन-सा है ?
उत्तर – पश्चिमी सिंहभूम