ओजोन परत क्या है? और यह हमें कैसे बचाता है ?
ओजोन (O3)– ओजोन ऑक्सीजन के 3 परमाणुओं से मिलकर बनने वाली गैस है। ओजोन गैस वायुमंडल में बहुत कम मात्रा ( 0.02% ) में पायी जाती है। यह तीक्ष्ण गंध वाली अत्यंत विषैली गैस है। ओजोन परत वायुमंडल के ऊपरी परत में होती है जो सूर्य से निकलने वाली हानिकारक पराबैंगनी विकिरण का अवशोषण कर पृथ्वी पर आने से रोकती है। यह पृथ्वी पर जीवन की रक्षा करती है क्योंकि सूर्य से निकलने वाली पराबैंगनी किरणें मानव शरीर पर पड़ने पर त्वचा कैंसर जैसी बीमारी हो सकती है। ओजोन 97% से 99% पराबैंगनी विकिरण को अवशोषित कर लेती है। यह परत पृथ्वी की सतह से सामान्यतः 15-55 किमी. की उॅंचाई तक पायी जाती है। इसकी अधिकतम सघनता समताप मंडपम के निचले भाग में 15-35 किमी. के मध्य पायी जाती है।
ओजोन परत की खोज पहली बार 1913 ई. में फ्रांसीसी भौतिज्ञ चार्ल्स फैब्री और हेनरी ब्रुइसन ने किया था।






