Home Course Study Material Free Series Daily Practice Contact

BRICS क्या है ? ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026 ।

On: September 16, 2026 11:24 AM
Share:

‘ BRICS ‘ एक अंतरराष्ट्रीय संगठन है। जिसका निर्माण 2006 ई. में चार देश – Brazil, Russia, India और Chin द्वारा किया गया था।

BRICS शिखर सम्मेलन 2026 का आयोजन 12 और 13 सितंबर,2026 को भरत में नई दिल्ली में भारत मंडपम में किया गया। इस ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में BRICS के सभी 11 सदस्य देशों के अलावा सहयोगी देशों, आमंत्रित देशों के राष्ट्राध्यक्ष व शीर्ष प्रतिनिधि शामिल हुए।

18वीं BRICS शिखर सम्मेलन 2026 का Motto रहा – ‘ लचीलापन, नवाचार, सहयोग और स्थिरता के लिए निर्म ‘। इस सम्मेलन का प्रमुख मुद्दे: – वैश्विक दक्षिण, जलवायु कार्रवाई, डिजिटल सहयोग, नवाचार और आर्थिक विकास।

सहभागिता :- भारत की अध्यक्षता में देश भर के 30 शहरों में 350 से अधिक बैठकें और उच्च स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। भारत BRICS शिखर सम्मेलन की अध्यक्षता चौथी बार किया। इससे पहले 2012, 2016 और 2021 के शिखर सम्मेलन की मेजबानी कर चुका है।

BRICS ‘ के मुख्य ऐतिहासिक चरण :

• BRICS का Full Form – ‘ Brazil, Russia, India, China and South Africa है, जो इन पांच देशों के नाम का प्रथम अक्षर से बना है।

• सन 2001 ई. में जिम ओ’ नील जो एक अमेरिकन बहुराष्ट्रीय निवेश बैंक और वित्तीय सेवा कंपनी के अर्थशास्त्री थें, ने तेजी से उभरती चार देश – ब्राजील, रूस, भारत और चीन की वैश्विक क्षमता को रेखांकित किया।

• 2006 ई. में चारों देशों के विदेश मंत्रियों के सहमति से संयुक्त राष्ट्र महासभा की साइडलाइन पर ‘ BRIC’ को लेकर पहली बार औपचारिक बैठक हुई।

• 2009 ई. 16 जून को रूस के येकातेरिनबर्ग शहर में ‘ BRIC ‘ का पहला आधिकारिक शिखर सम्मेलन आयोजित किया गया।

• 2010 के ब्रिक्स शिखर सम्मेलन का आयोजन ब्राजील में किया गया, तब आमंत्रित देश दक्षिण अफ्रीका ‘ BRIC ‘ का सदस्य देश बना ( सदस्यता ग्रहण )। अब ‘ BRIC ‘ के स्थान पर ‘ BRICS ‘ कहा जाने लगा।

• 2011 ई. के ब्रिक्स शिखर सम्मेलन का आयोजन 14 अप्रैल, 2011 को चीन की मेजबानी में किया गया जहां दक्षिण अफ्रीका पहली बार औपचारिक रूप से शिखर सम्मेलन में हिस्सा लिया।

• 2024 ई. के BRICS शिखर सम्मेलन 1 जनवरी, 2024 को रूस में आयोजित किया गया। जहां मिस्र, इथियोपिया, ईरान, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात ( UAE ) इसके पूर्ण सदस्य बनें।

• 2025 ई. के शिखर सम्मेलन का आयोजन 7 जुलाई, 2025 को ब्राजील में किया गया, जहां इंडोनेशिया भी ‘ BRICS ‘ समूह का सदस्य बन गया। जिससे BRICS सदस्यों की संख्या बढ़कर 11 हो गई। इसके अलावा कई अन्य देश सहयोगी देशों के रूप में जुड़े हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment