अंकोरवाट का प्रसिद्ध विष्णु मंदिर मीकांग नदी के समीप सिमरिप शहर में बना यह मंदिर विश्व का सबसे बड़ा हिन्दू मंदिर है।
अंकोरवाट के विष्णु मंदिर का निर्माण 12वीं शताब्दी के प्रारंभ में कंपूचिया ( कम्बोडिया ) के शासक सूर्यवर्मन द्वितीय ने करवाया था। राष्ट्र के सम्मान के प्रतीक इस मंदिर को वर्ष 1983 ई. से कम्बोडिया के राष्ट्रीय ध्वज में स्थान दिया गया है।







