गर्मियों में सफेद कपड़े क्यों पहनना चाहिए ?
सफेद कपड़े न केवल सुन्दरता और शांति का प्रतीक है बल्कि सफेद कपड़े खुबसूरत भी लगते हैं। सफेद कपड़ों में, हल्के रंग में प्राप्त होने वाली ऊष्मा को परावर्तित करने की क्षमता अधिक होती है। जबकि गहरे रंगों में प्राप्त होने वाली ऊष्मा को अवशोषित करने की क्षमता अधिक होती है। इसीलिए गर्मियों में सफेद अथवा हल्के रंग के कपड़े पहनना आरामदायक होता है क्योंकि ये सूर्य से प्राप्त होने वाली ऊष्मा का अधिकांश भाग परावर्तित कर देते हैं, जिससे शरीर को कम गर्मी का अनुभव होता है। इसके विपरित, सर्दियों में काले रंग अथवा गहरे रंग के कपड़े पहनना आरामदायक होता है क्योंकि ये प्राप्त ऊष्मा का अधिकांश भाग अवशोषित कर लेते हैं और शरीर को गर्मी का अनुभव होता है।










