पृष्ठभूमि और वर्तमान स्थिति
दुनिया भर के मौसम वैज्ञानिक इस समय ENSO (El Niño Southern Oscillation) से जुड़े एक बड़े जलवायु बदलाव पर नजर बनाए हुए हैं। Pacific Ocean में तेजी से विकसित हो रही एल नीनो स्थिति के 2026 में “सुपर एल नीनो” में बदलने की आशंका जताई जा रही है, जो पिछले कई दशकों की सबसे शक्तिशाली घटनाओं में से एक हो सकती है।
एल नीनो क्या है और कैसे बनता है
एल नीनो के दौरान व्यापारिक हवाएं कमजोर पड़ जाती हैं, जिससे गर्म पानी पूर्वी प्रशांत में जमा हो जाता है और समुद्र की सतह का तापमान सामान्य से काफी बढ़ जाता है। इसका प्रभाव केवल समुद्र तक सीमित नहीं रहता, बल्कि यह पूरी दुनिया के मौसम पैटर्न को प्रभावित करता है।
2026 में बढ़ती संभावना
NOAA के अनुसार 2026 के मध्य तक एल नीनो बनने की संभावना तेजी से बढ़ रही है और साल के अंत तक इसके मजबूत होने के संकेत हैं। समुद्र के तापमान में लगातार वृद्धि इस दिशा में स्पष्ट संकेत दे रही है।
वैश्विक प्रभाव
अगर यह “सुपर एल नीनो” में बदलता है, तो भारत और दक्षिण एशिया में मानसून कमजोर हो सकता है, जिससे वर्षा में कमी आएगी, जबकि कुछ क्षेत्रों में बाढ़ और कुछ में सूखे की स्थिति बन सकती है। अमेरिका, अफ्रीका, दक्षिण अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया में भी अलग-अलग प्रकार के चरम मौसम देखने को मिल सकते हैं।
कृषि और जलवायु पर प्रभाव
इस घटना का सबसे बड़ा असर कृषि और खाद्य सुरक्षा पर पड़ सकता है, क्योंकि बारिश के पैटर्न में बदलाव से फसलों की पैदावार प्रभावित होगी। इसके अलावा “क्लाइमेट रेजीम शिफ्ट” जैसे दीर्घकालिक बदलाव भी संभव हैं, जिससे किसी क्षेत्र का मौसम लंबे समय के लिए बदल सकता है।
प्रशन/उत्तर
Q1. एल नीनो किस जलवायु चक्र का हिस्सा है?
A. Monsoon Cycle
B. ENSO (El Niño Southern Oscillation)
C. Jet Stream
D. Ocean Current
उत्तर: B
Q2. एल नीनो मुख्यतः किस महासागर में होता है?
A. अटलांटिक महासागर
B. हिंद महासागर
C. Pacific Ocean
D. आर्कटिक महासागर
उत्तर: C
Q3. “सुपर एल नीनो” कब कहा जाता है?
A. जब तापमान 1°C बढ़े
B. जब तापमान 1.5°C बढ़े
C. जब तापमान 2°C या अधिक बढ़े
D. जब तापमान घटे
उत्तर: C
Q4. 2026 में एल नीनो की संभावना किस संस्था ने बताई है?
A. WHO
B. IMF
C. NOAA
D. NASA
उत्तर: C
Q5. एल नीनो के दौरान भारत में क्या प्रभाव देखने को मिलता है?
A. अधिक वर्षा
B. सामान्य वर्षा
C. कमजोर मानसून
D. बर्फबारी
उत्तर: C
Q6. एल नीनो के कारण कृषि पर क्या असर पड़ता है?
A. उत्पादन हमेशा बढ़ता है
B. कोई असर नहीं होता
C. वर्षा पैटर्न बदलने से फसल प्रभावित होती है
D. केवल समुद्र प्रभावित होता है
उत्तर: C