
Welcome to
Nilamber Pitamber Academy
निर्देश: प्रत्येक प्रश्न के सही विकल्प को टच करते जाए और अंत में Submit बटन पर click करें, आपका Result आ जाएगा I
-------------------------
1.
एक संख्या अपने 1/9 से 64 अधिक है। वह संख्या क्या है ?
2.
A किसी कार्य को 24 दिनों में कर सकता है। यदि B की कार्य क्षमता A से 50% अधिक है, तो उसी कार्य को B कितने दिनों में करेगा ?
3.
एक समचतुर्भुज के दो विकर्णों की लम्बाई 10 सेमी. तथा 24 सेमी. हैं। समचतुर्भुज का क्षेत्रफल ( वर्ग सेमी. में ) क्या है ?
4.
P किसी कार्य को 15 दिनों में कर सकता है और Q उसी कार्य को 20 दिनों में कर सकता है। R की सहायता से वे 5 दिनों में कार्य समाप्त कर लेते हैं। R अकेला उस कार्य को कितने दिनों में करेगा ?
5.
यदि 635P61, 9 से पूर्णतः विभाजित है, तो P का मान क्या होगा ?
6.
एक वस्तु का अंकित मूल्य 1840 रू० है तथा उसे 368 रू० की छूट पर बेचा जाता है। छूट का प्रतिशत क्या है ?
7.
यदि A : B = 4 : 5 तथा A : C = 2 : 3 है, तो ( A + B ) : ( B + C ) क्या होगा ?
8.
300 में ऐसी कौन-सी सबसे छोटी संख्या जोड़ा जाए, ताकि परिणामी संख्या 13 से पूर्णतः विभाजित हो जाए ?
9.
103 से 200 तक की संख्याओं में अंक 7 कितनी बार आता है ?
10.
24, 48 तथा 72 का लघुतम समापवर्त्य क्या है ?
11.
X, Y तथ Z किसी कार्य को 20 दिनों में पूरा कर सकते हैं। Y तथा Z उस कार्य को 30 दिनों में पूरा कर सकते हैं। X अकेला उस कार्य को कितने दिनों में पूरा कर सकता है ?
12.
एक वस्तु का अंकित मूल्य 4200 रू. है। उसे 16.66% की छूट पर बेचा गया था। यदि 9.09% की हानि हुई थी, तो वस्तु का क्रय मूल्य ( रूपए में ) क्या था ?
13.
एक वस्तु का क्रय मूल्य 3500 रूपए है। उसके मूल्य को 14.28% से बढ़ाया जाता है। यदि वस्तु को 10% की छूट पर बेचा जाए, तो लाभ का मान ( रूपए में ) क्या होगा ?
14.
तीन संख्याएं 1 : 5 : 9 के अनुपात में हैं। सबसे छोटी तथा सबसे बड़ी संख्याओं का योग दूसरी संख्या तथा 100 के योग के बराबर है। सबसे छोटी संख्या क्या है ?
15.
20% तथा 30% के दो क्रमागत छूट किस निवल ( नेट ) छूट ( प्रतिशत में ) के बराबर है ?
16.
100 से ऐसी कौन-सी सबसे छोटी संख्या गुणा की जाए, ताकि संख्या 15 की गुणज हो जाए ?
17.
जब ( 433 + 434 + 435 + 436 + 437 ) के योग को 6 से भाग दिया जाए, तो शेषफल क्या होगा ?
18.
एक वस्तु का अंकित मूल्य इसकी लागत मूल्य से दोगुना है। 40% लाभ प्राप्त करने के लिए छूट प्रतिशत क्या होगी ?
19.
288 के कितने धनात्मक गुणनखंड है ?
20.
किसी आयताकार क्षेत्र की लम्बाई तथा चौड़ाई का अनुपात 5 : 2 है। यदि आयताकार क्षेत्र का परिणाम 140 मीटर हो, तो उसकी चौड़ाई क्या होगी ?
21.
13 + 14 + ................... + 20 का मान क्या है ?
22.
एक संख्या को जब 18 से भाग दिया जाता है तो शेषफल 15 प्राप्त होता है। उसी संख्या को जब 6 से भाग दिया जाए, तो शेषफल क्या होगा ?
23.
एक नाव की गति धारा के अनुकूल तथा धारा के प्रतिकूल दिशा में क्रमशः 16 कि.मी. /घंटा तथा 12 कि.मी./घंटा है। धारा की गति ( कि.मी. / घंटा में ) क्या है ?
24.
किसी संख्या के 20% में से 80 घटाने पर परिणाम 30 आता है तो संख्या का मान क्या है ?
25.
एक धनराशि साधारण ब्याज पर निवेश की जाती है जोकि 3 वर्ष में 17% प्रति वर्ष की दर से 2550 रूपए का ब्याज देती है। मूलधन क्या है ?